'हमारे लिए इससे बड़ी खुशी', मनोज बाजपेयी को चौथी बार मिला नेशनल अवॉर्ड
70वें नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी दिल्ली के विज्ञान भवन में 8 अक्टूबर को आयोजित हुई। इसमें बेस्ट एक्टर के लिए ऋषभ शेट्टी को मिला। दादा साहब फाल्के लाइफ टाइम अचीवमेंट मिथुन चक्रवर्ती को दिया गया। इसी समारोह में मनोज बाजपेयी को फिल्म गुलमोहर के लिए स्पेशल मेंशन सम्मान दिया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मनोज को चौथी बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। गुलमोहर के लिए सम्मान मिलने के बाद मनोज का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। क्योंकि नेशनल अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित मंच पर छोटी फिल्म जिस तरह से अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है। ये हमारे लिए बड़ी बात है। मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

हमारे लिए इससे बड़ी खुशी नहीं
मनोज ने आगे कहा, शूटिंग के समय हमारे साथ शर्मिला टैगोर जी थीं। हमारे साथ हमेशा उनका आशिर्वाद था। मुझे लगता है कि गुलमोहर जिस तरह की फिल्म है, उसे वो मुकाम नहीं मिला। जो मुकाम वो डिजर्व करती है। लेकिन इसी बीच जब ये अच्छी खबर मिलती है कि नेशनल अवॉर्ड में गुलमोहर ने तीन कैटेगरी में जीत दर्ज की है। हमारे लिए इससे बड़ी खुशी कुछ और हो ही नहीं सकती।
सोचा एक बार था, मिला चौथी बार
बता दें, जब अवॉर्ड की घोषणा हुई थी तो मनोज ने कहा था, मैं जब अपने जीवन में थिएटर कर रहा था। तब मेरे मन में आता था कि बस एक बार ये सम्मान मिल जाए, तो जीवन धन्य हो जाएगा। अब चौथी बार ये अवॉर्ड मुझे गुलमोहर के लिए मिल राह है। ये अवॉर्ड पाकर मैं बहुत भाग्यशाली कलाकार मानता हूं। आपको बता दें, गुलमोहर ओटीटी पर डायरेक्ट रिलीज़ हुई थी। इसे हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications