मनोज बाजपेयी बोले- साउथ फिल्मों की कामयाबी से हिल गए हैं बॉलीवुड के लोग

मुंबई, 29 अप्रैल: हाल के सालों में दक्षिण भारत के सिनेमा की उत्तर भारत में लोकप्रियता में तेजी से बढ़ी है। जिसको लेकर कई मौकों पर बड़े सितारों के बयान भी आए हैं। वहीं हिन्दी और दक्षिण भारतीय भाषाओं को लेकर भी बयानबाजी देखने को मिली है। इस सबके बीच हिन्दी सिनेमा के सबसे दमदार अभिनेताओं में शुमार किए जाने वाले मनोज बाजपेयी ने कहा है कि बॉलीवुड के लोग दक्षिण की फिल्मों को मिल रही कामयाबी से घबरा गए हैं।

मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री हिल गई है

मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री हिल गई है

मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में दक्षिण भारतीय फिल्मों और वहां के स्टार्स को लेकर हुए एक सवालल पर में कहा, साउथ की फिल्में जबरदस्त हिट हो रही हैं। जिस तरह से साउथ की फिल्में ब्लॉकबस्टर हो रही हैं, उसने मेरे जैसों की बात तो क्या ही करना, पूरी हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री हिला दिया है। मुंबई की इंडस्ट्री को समझ ही नहीं आ रहा है कि क्या करें।

 वे फिल्म बनाने में जबरदस्त मेहनत कर रहे

वे फिल्म बनाने में जबरदस्त मेहनत कर रहे

मनोज बाजपेयी ने कहा कि साउथ के लोग फिल्म बनाने में जबरदस्त मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में आई पुष्पा और केजीएफ चैप्टर-2 KGF2 को आप देखेंगे तो पाएंगे कि एक-एक सीन को बेहद परफेक्शन के साथ शूट किया गया है। वो अपनी फिल्म का हर शॉट ऐसे लेते हैं मानो दुनिया का बेस्ट शॉट ले रहे हों। हम लोंगों (बॉलीवुड) में इस चीज की कमी है, हम उतनी मेहनत अपनी फिल्मों में नहीं करते हैं।

 हम बस पैसे की सोचते हैं

हम बस पैसे की सोचते हैं

मनोज बाजपेयी ने कहा कि हमारे तथाकथित मेनस्ट्रीम फिल्ममेकर सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में ही सोचते हैं कि कैसे ज्यादा कमाई हो। वहीं साउथ के लोग एक जुनून से काम कर रहे हैं। वे अपने दर्शकों के के बारे में भीकभी अपमानजनक तरीके से बात नहीं करते कि अरे ऑडियंस समझ जाएगी। ऐसे में उनको सफलता मिल रही है। अब इस सबको लेकर हम लोग अपनी आलोचना तो कर नहीं सकते, बस हम उनको अलग बोल दे रहे हैं।

Recommended Video

    Ajay Devgan और kiccha के Twitter वॉर में कूदे Ram Gopal Varma, जानें क्या कहा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+