मन्नारा ने प्रियंका चोपड़ा के बारे में किया ये बड़ा खुलासा, बताया व्हॉट्सऐप ग्रुप में करती हैं कैसी बातें

Bigg Boss 17: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस के घर में अपना जलवा बिखेर रही हैं। मन्नार चोपड़ा इन दिनों टीवी के सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन मन्नारा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें इस शो के लिए शुभकामनाएं दी थी। वैसे बिग बॉस के घर में मन्नारा अपनी बहनों के बारे में बात करने से बचती नजर आती हैं लेकिन कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा उनकी बॉन्डिंग कैसी है और वो लोग व्हाट्सऐप पर कैसी बातें करते हैं।

'द चोपड़ा' व्हाट्सऐप ग्रुप में होती हैं ऐसी बातें
बिग बॉस 17 में एंट्री करने से पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मन्नारा चोपड़ा ने बताया था कि प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा को मिलाकर वो लोग 14 कजिन्स हैं। उन सभी ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप भी बनाया हुआ है जिसका नाम 'द चोपड़ा' रखा गया है। इस ग्रुप में सभी भाई-बहन एक-दूसरे से अपनी लाइफ के डेली अपडेट्स शेयर करते रहते हैं।

Mannara Chopra

मन्नारा ने खोला प्रियंका चोपड़ा का राज
इस इंटरव्यू में मन्नारा ने बताया था कि ग्रुप में प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं और सबका हालचाल भी लेती रहती हैं। मन्नारा ने कहा था- प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भले ही सीरियस हों लेकिन व्हाट्सऐप ग्रुप में वह सबसे ज्यादा मजाक करती हैं। वह खुलकर सबसे बात करती हैं और सबका हालचाल भी लेती हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में मन्नारा की पर्सनैलिटी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और वो उन्हें एक स्ट्रांग कंटेस्टेंट भी माना जा रहा है।

प्रियंका ने शेयर की थी मन्नारा के साथ थ्रोबैक तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मन्नारा चोपड़ा के साथ एक पुरानी थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था- थ्रोबैक टू लिटिल @मेमनारा गुड लक लिटिल वन। आपको बता दें कि मन्नारा प्रियंका चोपड़ा की बुआ कामिनी चोपड़ा हांडा की बेटी हैं। मन्नारा चोपड़ा अपनी मां के साथ प्रियंका चोपड़ा की शादी में भी शामिल हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+