'जिसके लिए घर से भागी, वो मुझे छोड़कर....', ये क्या हो गया मनीषा रानी के साथ? हुई ऐसी हालत कि.....

Manisha Rani: बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली मनीषा रानी ने टिकटॉक ऐप पर वीडियोज बनाकर अपनी कमाई का जरिया शुरू किया था। इसके बाद मनीषा रानी ने टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' को जीतकर घर घर में अपनी एक अलग जगह बना ली है। आज सोशल मीडिया सेंसेशन मनी।ा रानी की एक अलग ही पॉपुलैरिटी हो गई है।

मनीषा रानी का वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच मनीषा रानी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह रोती बिलखती नजर आ रही हैं। लोग मनीषा का ऐसा हाल देखकर काफी परेशान हो गए हैं। दरअसल मनीषा ने अपने लेटेस्ट वीडियो में लोगों को बताया है कि जिस शख्स के लिए उन्होंने अपना घर छोड़ा था, जिसके लिए वग अपने घर से भागी थी, अब वो उनको छोड़कर भाग गया है।

Manisha Rani

ट्रेन में फूट फूटकर रोने लगीं मनीषा
मनीषा रानी के लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि वह रोती हुईं किसी रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं। उनके चेहरे पर दुख और परेशानी साफ नजर आ रही है। स्टेशन पर परेशान दिखने के बाद वह एक ट्रेन पकड़ती हैं जिसकी सीट पर बैठकर वह एक शख्स को फोन लगाती हैं और उसे भला-बुरा कहते हुए फूट-फूटकर रोने लगती हैं।

मनीषा रानी ने लिखा- वो मुझे छोड़कर भाग गया
मनीषा रानी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। इस वीडियो के साथ मनीषा ने लिखा है- घर, परिवार, दोस्त सब छोड़ छाड़ के, सारे लड़कों का दिल तोड़ ताड़ के, जिसके लिए घर से भागे वही अब हमें छोड़कर भाग गया। लगता है इस जनम में तो घर से भागने का सपना कभी पूरा नहीं होगा।

मनीषा के वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
वीडियो में मनीषा रानी एक शख्स को फोन लगाती हैं और कहती हैं- इतनी सुंदर लड़की का दिल आप तोड़ रहे हैं न, आपको लड़कों में भी कोई जगह नहीं मिलेगा। इसके बाद वह जोर जोर से ट्रेन में बैठकर रोने लगती हैं। मनीषा रानी के इस वीडियो पर लोगों ने तरह तरह के कमेंट्स किए हैं। कई लोगों ने जहां उनकी तारीफ की है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह सच में परेशान हो रही हैं। फिलहाल उनका लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं मनीषा रानी
जानकारी के अनुसार मनीषा रानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने फनी वीडियोज के लिए काफी फेमस हैं। आपको बता दें कि मनीषा रानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर होने के साथ साथ एक अच्छी डांसर, एक्टर और एंटरटेनर भी हैं। मनीषा रानी की फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+