2 साल में टूटी थी Manisha Koirala की शादी, अब तलाक के बाद किसे दिल दे बैठीं एक्ट्रेस, किया बड़ा खुलासा
Manisha Koirala: मनीषा कोईराला हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखती हैं। लेकिन, हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसने उनके फैन्स को सोचने पर मजबूर कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी जिंदगी में कोई साथी है, तो मनीषा ने ऐसा जवाब दिया जिसके बाद उनके मिस्ट्री मैन को लेकर चर्चा होने लगी।
पिंकविला से हुई इस बातचीत में मनीषा ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें जीवन में किसी साथी की कमी महसूस होती है, तो उन्होंने अपने प्यार के बारे में एक इशारा किया। जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह किसी को डेट कर रही हैं।

मनीषा ने कहा, "किसने कहा कि मेरे पास कोई नहीं है? हां और नहीं, क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी के साथ शांति बना ली है। अगर कोई साथी मेरी जिंदगी में आता है, तो मैं अपने जीवन से समझौता नहीं करना चाहती। अगर वह मेरे जीवन में जुड़कर साथ चल सके, तो मुझे खुशी होगी, लेकिन मैं जो जिंदगी अब जी रही हूं, उसे मैं नहीं बदलना चाहती।"
ये भी पढ़ें: Manisha Koirala का 2 साल में हो गया था तलाक, सालों बाद नए पार्टनर को लेकर तोड़ी चुप्पी, जल्द बनेंगी दुल्हन?
उन्होंने आगे कहा, "अगर कोई साथी होगा, तो वह अपने आप आएगा। हम एक-दूसरे के साथ तालमेल में होंगे, न कि मुझे किसी साथी की तलाश करनी पड़ेगी क्योंकि मेरी जिंदगी पहले ही पूरी है। मैं बहुत अच्छी जिंदगी जी रही हूं और मुझे उम्मीद है कि यह जारी रहेगी। मुझे जो स्वतंत्रता और च्वाइस मिलती है, मैं वही चाहती हूं।"
बता दें कि, मनीषा ने 19 जून 2010 को नेपाली व्यवसायी सम्राट दाहल से काठमांडू में पारंपरिक तरीके से शादी की थी। हालांकि, ये शादी 2 साल भी नहीं टिकी और 2012 में उनका तलाक हो गया। इसी साल मनीषा को ओवरी कैंसर का पता चला था। इसके बाद से उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखा। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, मनीषा ने संजय लीला भंसाली की "हीरामंडी: द डायमंड बाजार" में अपनी भूमिका से दिल जीते, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी।
ये भी पढ़ें: मां बनने का सपना देखती थीं Manisha Koirala, लेकिन इस वजह सूनी रह गई गोद, बोलीं- 'मैंने बच्चे को...'












Click it and Unblock the Notifications