Manisha Koirala का 2 साल में हो गया था तलाक, सालों बाद नए पार्टनर को लेकर तोड़ी चुप्पी, जल्द बनेंगी दुल्हन?
Manisha Koirala: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला इन दिनों वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। एक्ट्रेस लगातार इसका जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने लंबे समय बाद बिजनेसमैन सम्राट दहल से हुए तलाक और कैंसर पर चुप्पी तोड़ी है।
जूम को दिए इंटरव्यू में मनीषा कोइराला ने बताया कि उन्होंने अपनी लाइफ में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे। पहले एक्ट्रेस का सम्राट दहल से तलाक हुआ और फिर कैंसर की वजह से वह काफी टूट गई थीं। इस दौरान उन्होंने खुद को हमेशा स्ट्रान्ग रखा। मनीषा ने तलाक के अलावा दूसरी शादी और नए पार्टनर को लेकर खुलकर बात की।

मनीषा कोइराला ने कहा कि, 'वो लोग लकी हैं जिन्हें अपनी लाइफ में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलते। वो लोग अपना जीवन शांति से जीते हैं और मैं लकी हूं कि मुझे कई चीजों का अनुभव हुआ। मैं बस यही उम्मीद कर सकती हूं कि जीवन के प्रति मेरा नजरिया कभी भी कड़वा ना हो। मेरा काम ये है कि मैं क्या बदल सकती हूं और अपनी लाइफ को कैसे देखती हूं।'
मनीषा ने आगे बताया कि कैसे उन्हें तलाक के बाद एंग्जाइटी अटैक आते थे। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं काफी इनसिक्योर हो जाती थी। मेरे पास वो सारी चीज़ें हैं जो हर किसी के पास होती हैं। मैं भी कई बार डिप्रेस और उदास महसूस करती हूं। लेकिन मैं हमेशा खुद को मजबूत करने की कोशिश करती हूं और खुद से कहती हूं नहीं मनीषा उठो, ये वॉक का टाइम है। मुझे लगता है कि एक बार जब आप इतना कुछ झेल लेते हैं, तो आपको यह भी एहसास होता है कि इसका एक और पक्ष भी है। आप खुद को उठा सकते हैं और चल सकते हैं। वे कहते हैं कि जीवन गिरने के बारे में नहीं है बल्कि गिरने के बाद खुद को संभालने और चलने के बारे में है।'
मनीषा कोइराला से जब पूछा गया कि क्या तलाक के बाद वह अब दूसरी शादी करेंगी? एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, "अगर मैं कहूं कि मैं झूठ नहीं बोलती तो मैं झूठ बोलूंगी। मुझे ऐसा महसूस होता है जैसे कि क्या मेरी जिंदगी में कोई लड़का सच में था। अगर मेरी जिंदगी में कोई पार्टनर होता, तो शायद उसे पाकर मुझे अच्छा महसूस होता। लेकिन मुझे बहुत ईमानदार होना होगा, और मैं उसके लिए इंतजार करके अपना समय बर्बाद नहीं करूंगी। अगर मेरी किस्मत में लिखा है तो मुझे वह जरूर मिलेगा और अगर वह नहीं है, तो भी मेरे लिए ठीक है। मुझे लगता है, मैं पूरी जिंदगी जी रही हूं।"
बता दें कि मनीषा कोइराला की शादी बिजनेसमैन सम्राट दहल से साल 2010 में हुई थी। लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और दो साल बाद ही 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तलाक की जानकारी दी थी। फिलहाल मनीषा कोइराला सिंगल हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में नजर आएंगी। जो कि 1 मई यानी आज ओटीटी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है।











Click it and Unblock the Notifications