बॉक्स ऑफिस पर तमिल फिल्मों की हालत बुरी, मणि रत्नम ने किया रिएक्ट, बोले- 'अच्छी फिल्म ही नहीं'

Mani Ratnam On Tamil Film Industry: कमल हासन अपनी फिल्म ठग लाइफ के रिलीज के इंतजार में हैं। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके ट्रेलर और गानों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कास्ट भी भारी भरकम है। ठग लाइफ को मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया है।

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पिक्चरें बनती आई हैं। इनका हिंदी में रीमेक भी हुआ है। इसके बावजूद इस इंडस्ट्री की किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500-1000 करोड़ की कमाई नहीं कर सकीं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान कमल हासन और मणि रत्नम इंटरव्यूज दे रहे हैं। ऐसे में उन्होंने हमारे सहयोगी फिल्मीबीट से बात की। जहां उनसे ये सवाल पूछा गया।

Mani ratnam

फिल्मीबीट के सवाल का जवाब देते हुए मणि रत्नम ने कहा, मैं क्लब का मेंबर नहीं हूं।(हंसते हुए कहा) मुझे लगता है कि अच्छी फिल्में बननी चाहिए। तमिल फिल्म इडस्ट्री में कुछ गजब फिल्में बनी हैं। लेकिन 500 करोड़ या 1000 करोड़ क्लब में है या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुद्दा ये है कि अच्छी फिल्में, अच्छा करें। सबसे पहले महत्वपूर्ण है कि अच्छी फिल्में बनें। जिससे दर्शकों का विश्वास बन सके और उन तक हम पहुंच सकें। हम उस फिल्म इंडस्ट्री से आते हैं, जो किसी क्लब में शामिल नहीं बल्कि वो फिल्में बनाना चाहते हैं, जिन पर हम विश्वास करते हैं। ये हमारा काम है।

इसी सवाल पर कमल हासन ने कहा, हम सभी सिनेमा (हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम) को एडमायर करते हैं।

आप पूरा इंटरव्यू यहां देख सकते हैं...

मणि रत्नम से बॉलीवुड कमबैक को लेकर भी सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा, होपफुली, जल्द। इसके अलावा उन्होंने कुछ ज्यादा नहीं कहा। बता दे, मणि रत्नम ने 'दिल से' फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें शाहरुख खान और मनीषा कोइराला लीड रोल में थे। इसके अलावा उन्होने युवा, गुरु और रावन जैसी फिल्में बनाई हैं। इसके बाद उन्होंने कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं बनाई। अब देखना है कि मणि रत्नम कब कमबैक करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+