'मंगल लक्ष्मी' के सेट पर बड़ा हादसा, ICU में भर्ती क्रू मेंबर, क्या परिवार वालों के साथ मेकर्स ने की ऐसी हरकत?
Mangal Lakshmi Crew Injured: इन दिनों टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कुछ हादसे हो रहे हैं जिससे सभी लोग शॉक्ड हो रहे हैं। कुछ दिन पहले रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो 'अनुपमा' के सेट पर एक गंभीर हादसा हो गया था, जिसमें एक क्रू मेंबर की मौत हो गई थी। अब एक और सीरियल के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है।
सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' के सेट पर बड़ा हादसा
खबर है कि टीवी के फेमस सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के अनुसार टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह के इस मशहूर शो में काम करने वाले एक इलेक्ट्रिशियन को जोरदार करंट लग गया है।

इलेक्ट्रिशियन काफी ऊंचाई से नीचे गिरा था
इस हादसे में इलेक्ट्रिशियन काफी ऊंचाई से नीचे गिरा था जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि क्रू मेंबर को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि खबर ये भी है कि उस इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मेकर्स की तरफ से कथित तौर पर धमकाया भी जा रहा है।
अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है क्रू मेंबर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी शो 'मंगल लक्ष्मी' के सेट पर काम करने वाले क्रू मेंबर इलेक्ट्रिशियन के साथ ये हादसा गत 6 दिसंबर 2024 को हुआ था। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल इलेक्ट्रीशियन को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी ऑल इंडिया सिने वर्क एसोसिएशन (AICWA) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है।
एआईसीडब्ल्यूए ने कही एफआईआर की बात
एआईसीडब्ल्यूए ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है- 'मंगल लक्ष्मी' के सेट पर हुए इस हादसे को दो दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है। मेकर्स लगातार क्रू मेंबर के परिवार को अपना मुंह बंद करने के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं। इस हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। ये साफतौर पर लापरवाही का मामला है।
'सेट पर सेफ्टी को लेकर कोई सख्त कदम नहीं'
एआईसीडब्ल्यूए की पोस्ट में आगे लिखा है- ऐसा बर्ताव फिल्म सिटी में होने वाली शूटिंग में सेफ्टी को ताक पर रखने का रवैया दिखाता है। लगातार सेट पर हो रहे इन हादसों के बाद भी मेकर्स की तरफ से सेट पर सेफ्टी को लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। अब समय आ गया है कि सरकार इसमें अपनी दखलअंदाजी करे।
फरवरी 2024 में ही शुरू हुआ था ये शो
खबर है कि क्रू मेंबर के परिवार को मेकर्स की तरफ से कथित तौर पर लगातार धमकियां मिल रही हैं कि वह सेट पर हुए इस बड़े हादसे के खिलाफ अपना मुंह न खोलें। अगर परिवार वाले इस हादसे के बारे में किसी से कुछ कहेंगे तो उन्हें मेकर्स की तरफ से कोई आर्थिक मदद नहीं मिलेगी। आपको बता दें कि दीपिका सिंह का का ये पॉपुलर शो 'मंगल लक्ष्मी' कलर्स पर टेलीकास्ट हो रहा है। ये शो फरवरी 2024 में ही ऑनएयर हुआ था, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications