पति को याद कर भावुक हुईं मंदिरा बेदी, डेथ एनिवर्सिरी पर लिखा ये इमोशनल पोस्ट
मंदिरा बेदी ने अपने पति को याद करते हुए भावुक कर देने वाली पोस्ट लिखी है। एक्ट्रेस ने पिछले साल अपने पति राज कौशल को खो दिया था। पति के बिना गुजरा एक साल एक्ट्रेस के लिए बहुत मुश्किलों भरा रहा है।
मुंबई, 1 जुलाई: टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने पिछले साल अपने पति राज कौशल को खो दिया था। पति के बिना गुजरा एक साल एक्ट्रेस के लिए बहुत मुश्किलों भरा रहा है। मंदिरा अपने दो बच्चों को अकेले ही पाल रही हैं। एक्ट्रेस अपने काम पर तो लौट चुकी हैं लेकिन अंदर वे किस दर्द से गुजर रही हैं, उनसे बेहतर इस बात को कोई नहीं समझ सकता। मंदिरा ने हाल ही में अपना दर्द बयां करते हुए एक इमोशनल पोस्ट किया है।

एक्ट्रेस ने लिखी इमोशनल पोस्ट
बताते चलें कि एक्ट्रेस के पति को गुजरे हुए एक साल पूरा हो गया है। 30 जून 2021 के दिन ही उनके पति राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन हुआ था। ऐसे में पति की डेथ एनिवर्सिरी पर मंदिरा बेदी ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए पोस्ट में मंदिरा ने लिखा है, 365 दिन तुम्हारे बिना। इसके साथ एक्ट्रेस ने टूटे दिल की इमोजी भी बनाई है। मंदिरा के इस भावुक कर देने वाले पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक रिएक्ट कर रहे हैं।
बच्चों को बताया जीने का सहारा
एबीपी लाइव की खबर के मुताबिक मंदिरा बेदी ने एक बार खुद इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे जो कुछ भी करती हैं, अपने बच्चों के लिए करती हैं। वही उनके आगे बढ़ने और जिंदगी जीने का कारण हैं। उनके बच्चे ही उनकी शक्ति हैं। मंदिरा ने कहा कि उन्हें अच्छा पैरेंट बनने की जरूरत है। मंदिरा बेदी के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी हैं।
सेलेब्स ने बंधाया ढांढस
मंदिरा बेदी के पोस्ट पर नेहा धूपिया और रिया चक्रवर्ती ने भी कमेंट करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया है। एक्ट्रेस के पोस्ट को देखते हुए इस बात का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है कि पति के बिना उनके दिन कैसे कटे होंगे।
फिटनेस फ्रीक हैं मंदिरा
बताते चलें कि मंदिरा बेदी फिटनेस फ्रीक हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपने वर्कआउट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। फिटनेस के मामले में मंदिरी बेदी बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को भी मात देती हुई दिखाई देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications