बुर्का पहनकर मंदाना करीमी ने किया डांस, यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास
मंदाना करीमी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस का अंदाज लोगों को पसंद नहीं आया और वे उन्हें जमकर लताड़ लगाने लगे।
मुंबई, 20 जून: कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस मंदाना करीमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस फैंस के साथ अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मंदाना ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोगों को एक्ट्रेस का ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया और वे मंदाना को जमकर लताड़ लगा रहे हैं।
एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
दरअसल मंदाना ने बुर्के में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'काश, हिजाब के साथ शूटिंग करना इस बीटीएस जितना आसान होता।' मंदाना का ये अंदाज कई यूजर्स को नागंवार गुजरा और वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। यूजर्स मंदाना का ये वीडियो देखकर कहने लगे कि 'मुस्लिम होने के बाद भी बुर्के का मजाक उड़ा रही हैं।'

यूजर्स ने लगाई क्लास
मंदाना का ये वीडियो देखकर यूजर्स भड़क उठे। एक यूजर ने लिखा कि शर्म! इस तरह हिजाब का अनादर मत करो। कम से कम ऐसी हरकत करने से पहले एक बार जरूर सोच लें। कई यूजर्स ने तो ये तक कह डाला कि बुर्के का मजाक उड़ाने के लिए वे एक्ट्रेस को अनफॉलो कर रहे हैं।

ईरानी मूल की हैं मंदाना
बताते चलें कि मंदाना को कंगना रनौत के चर्चित शो लॉकअप में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकीं हैं। मंदाना करीमी ईरानी मूल की एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वे कई रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकीं हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications