रॉक बैंड निर्वाना पर शख्स ने किया चाइल्ड पोर्नोग्राफी का केस, बचपन में छापी थी उसकी नग्न तस्वीर
कैलिफोर्निया, 26 अगस्त। अमेरिका के मशहूर रॉक बैंड निर्वाना के खिलाफ एक शख्स ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मुकदमा दर्ज कराया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये केस उसी शख्स ने किया है जिसकी फोटो 29 साल पहले एल्बम 'नेवरमाइंड' के कवर पेज पर इस्तेमाल की गई थी। अब म्यूजिक एल्बम को लेकर बवाल मच गया है, आरोप लगाने वाले शख्स का दावा है कि यह बच्चे के यौन शोषण का मामला है और उसने बैंड से मोटा हर्जाना भी मांगा है।

29 साल बात शख्स ने किया केस
रॉक बैंड निर्वाना पर मुकदमा दर्ज कराने वाले शख्स का नाम स्पेंसर एल्डन है। जब वह करीब एक साल के थे तो उनकी तस्वीर बेहद लोकप्रिय रहे नेवरमाइंड एल्बम के कवर पर छापी गई थी। इस फोटो में एल्डन को एक स्वीमिंग पूल में दिखाया गया है जो मछली पकड़ने वाले हुक में फंसे 1 डॉलर के नोट को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। तस्वीर में बच्चे को न्यूड दिखाया गया है जिसको लेकर अब स्पेंसर एल्डन ने बैंड के सदस्यों पर ही मुकदमा ठोक दिया है।

इन लोगों पर किया मुकदमा
स्पेंसर एल्डन ने ना सिर्फ एल्बम से जुड़े जीवित सदस्यों के खिलाफ मुकदमा किया है बल्कि उसने एक सदस्य की विधवा पत्नी से भी मुआवजे की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने डेव ग्रोहल और क्रिस्ट नोवोसेलिक, बैंड के सदस्य- किर्क वेडल, फोटोग्राफर- कर्ट कोबेन सहित कई कंपनियां जो पिछले तीन दशकों में एल्बम के रिलीज या वितरण में शामिल थीं, उनके खिलाफ मुकदमा किया है।

11 लाख रुपए मांगा हर्जाना
स्पेंसर एल्डन ने अपने साथ हुए अन्याय के लिए यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया का दरवाजा खटखटाया है। अपनी याचिका में हर्जाने के तौर पर उन्होंने कम से कम 150,00 डॉलर (11 लाख रुपए) मांगे हैं। स्पेंसर एल्डन का कहना है कि जानबूझकर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का व्यावसायिक रूप से मार्केटिंग किया। बचाव पक्ष ने म्यूजिक एल्बम को लोकप्रिय बनाने के लिए उनकी छवि को गलत ढंग से पेश किया और उसका लाभ उठाया।

बेची गईं 3 करोड़ से ज्यादा कॉपी
मालूम हो कि 90 के दशक में अमेरिका के मशहूर रॉक बैंड निर्वाना का 'नेवरमाइंड' एल्बम काफी लोकप्रिय हुआ था, ये अब तक के सबसे ज्यादा बिकने वाले एल्बम में से एक है। दुनियाभर में करीब इसकी 3 करोड़ से ज्यादा कॉपी बेची जा चुकी हैं। इतने सालों बाद अब एक बार फिर ये म्यूजिक एल्बम चर्चा में है, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला क्या नया मोड़ लेता है। फिलहाल जल्द ही इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 'डेडबॉडी के साथ भी सेक्स करते हैं तालिबानी', अफगानी महिला पुलिसकर्मी बोलीं- ये जिंदा-मुर्दा भी नहीं देखते












Click it and Unblock the Notifications