Mahakumbh: 25 साल बाद वतन लौटी ये ग्लैमरस अभिनेत्री लगाएगी महाकुंभ में डुबकी, कहा-'सत्य खोज रही थी'

Mamata Kulkarni: 'रामा रामा घूंघट...' जैसे गीतों के जरिए दर्शकों को पिक्चरहॉल में 'बेकाबू' करने वाली अभिनेत्री ममता कुलकर्णी इंडिया लौट आई हैं। 25 साल बाद उनकी वतन वापसी हुई है और देश लौटने की सूचना खुद अभिनेत्री ने ही सोशल मीडिया पर दी है।

लोगों को लगा कि शायद एक बार फिर से 90 के दशक की ये ग्लैमरस गर्ल रूपहले पर्दे पर नजर आएगी लेकिन अपने हालिया इंटरव्यू में ममता ने इन सारे कयासों पर पानी फेर दिया।

Mahakumbh

News 18 को दिए गए इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने कहा कि 'वो देश जरूर लौटी हैं लेकिन उनका फिल्मों में वापसी करने का कोई इरादा नहीं हैं, वो दौर कुछ और था और ये वक्त कुछ और है। मैंने स्टारडम का भरपूर आनंद लिया है, मेरे पास जब 3 फ्लैट्स , 4 गाड़ियां और करीब 40 फिल्में थीं वो सब मैंने तब छोड़ दिया, उनका मोह नहीं किया तो अब क्या ही मैं इन सारी बातों के बारे में सोचूंगी।'

बता दें कि ममता को कभी बॉलीवुड की 'दूसरी जीनत' कहा जाता था क्योंकि इन्होंने 90 के दशक में हर टॉप एक्टर के साथ काम किया और पर्दे पर बोल्ड सींस से कोई परहेज नहीं किया। कई बार इन पर अश्लीलता फैलाना का आरोप भी लगा लेकिन तमाम आलोचनाओं को झेलते हुए ममता ने बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री का खिताब हासिल कर लिया था जिनका फिल्मों में होना सफलता की गारंटी माने जाना लगा था।

ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से जुड़ा ममता का नाम

लेकिन साल 2002 में ये एकदम से पर्दे से गायब हो गईं और 12 साल बाद वो लाइमलाइट में तब आयीं जब उनका नाम ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से जुड़ा। कहा जाने लगा कि विक्की और उन्होंने शादी कर ली है लेकिन ममता ने एक वीडियो जारी करके इन सारी बातों का खंडन किया। जो वीडियो उन्होंने जारी किया था, उसमें वो संन्यासिन के रूप में दिख रही थीं और उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था।

कुछ दिन सुर्खियों में रहने के बाद ममता फिर से गायब हो गई और अब 25 साल बाद फिर से वो लोगों के सामने आई हैं। आपको बता दें कि हाल ही में उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2,000 करोड़ रुपये के ड्रग मामले में उन्हें क्लीन चिट दी है और इसके बाद ही उनकी वतन वापसी हुई है। इंटरव्यू में ममता से जब पूछा गया कि वो अचानक क्यों और कहां गायब हो गई थीं?

'मैं भगवान बुद्ध की तरह सत्य की तलाश में निकली थीं'

तो इस पर ममता ने कहा कि 'मैं भगवान बुद्ध की तरह सत्य की तलाश में निकली थी, मैं भगवान की भक्ति में लीन थी और उनका साथ पाकर बहुत ज्यादा खुश हूं।'

'अब मैं महाकुंभ का आनंद लूंगी...'

उन्होंने कहा कि 'मैं सांसरिक सुखों के बारे में अब नहीं सोचती और अपनी भक्ति यात्रा से बहुत ज्यादा खुश हूं। मैंने 12 साल पहले कुंभ मेला देखा था और अब मैं महाकुंभ का आनंद लूंगी और शायद इसी वजह से मेरे वतन वापसी का मार्ग खुला।' आपको बता दें कि 13 जनवरी 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+