'डायरेक्टर ने मुझे सरेआम पीटा, चिल्लाए और मैं...', एक्ट्रेस ने खोली इंडस्ट्री की पोल, कहा- मेरा मेंटल टॉर्चर..
Mamitha Baiju: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक के कई काले चिट्ठे लोगों के सामने आ रहे हैं। इंडस्ट्री से जुड़े लोग खुद ही ग्लैमर वर्ल्ड की गंदी सच्चाई को सबके सामने पेश कर रहे हैं। पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा, उसके बाद बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, इमरान हाशमी और अब मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस ममिता बैजू ने इंडस्ट्री के कई राज खोले हैं।
ममिता बैजू ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस ममिता बैजू ने साउथ के फेमस डायरेक्टर बाला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममिता पहले बाला के साथ उनकी फिल्म 'वनंगान' में काम कर रही थीं, पर बाद में उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। ममिता बैजू ने बताया कि बाला उन्हें सेट पर खूब डांटते थे और मारपीट भी करते थे।

'मारपीट के चलते छोड़नी पड़ी थी फिल्म'
आपको बता दें कि फिल्म 'वनंगान' में ममिता बैजू को बतौर लीड हीरोइन साइन किया गया था। इस फिल्म के लीड हीरो सूर्या थे लेकिन बाद में दोनों ही स्टार्स ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। कहा जा रहा है कि साउथ के फेमस एक्टर सूर्या ने बाला की ये फिल्म क्रिएटिव डिफ्रेंस के कारण छोड़ दी थी। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस ममिता बैजू ने ये मूवी मारपीट की वजह से छोड़ी थी। इस बारे में ममिता ने 94.3 क्लब एफएम को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कई बड़े राज खोले थे।
ममिता बैजू ने बताया शूटिंग सेट पर क्या हुआ था
ममिता बैजू ने इंटरव्यू में बताया- फिल्म में विलादिचम्पातु (Villadichampaatu) नाम की कोई चीज थी जिसे देखकर मैंने डायरेक्टर बाला से पूछा था कि क्या मैं बिना प्रैक्टिस के इसे सही से कर पाऊंगी। तब मुझे बताया गया कि मेरे किरदार को व्यापक अनुभव वाला दिखाया गया है। फिर मैंने कहा कि ऐसी स्थिति में तो मुझे माहिर होना चाहिए क्योंकि परफॉर्म करते वक्त आपको ड्रम बजाते हुए गाना होता है और यह एक खास अंदाज में भी होता है।
बिना प्रैक्टिस के ही करवाने लगे टेक
ममिता बैजू ने आगे बताया- फिर बाला ने मुझसे एक महिला की ओर इशारा किया, जो एक विलादिचम्पातु कलाकार थी। बाला ने मुझसे कहा कि मैं उसे वह परफॉर्म करते हुए देखूं। जैसे ही मैंने देखा तो उन्होंने कहा ठीक है और फिर अनाउंस कर दिया कि हम टेक के लिए जा रहे हैं। मैं हैरान थी और इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी।
ममिता बोलीं- बाला मुझे पीटते थे
ममिता बैजू ने आगे कहा- मुझे ये भी समझ नहीं आया कि वो लोग क्या गा रहे थे। इसे सीखने के लिए मुझे कई बार कोशिश करनी पड़ी। इस बीच उन्होंने मुझे सबके सामने खूब डांट लगाई। उन्होंने मुझे पहले ही बता दिया था कि वह ऐसे ही होंगे और गलत बातें कहेंगे और डांटेंगे भी। उन्होंने मुझे सलाह दी थी कि मैं इसे गंभीरता से न लूं, भले ही उस समय बुरा लग सकता है।
मैं मानसिक रूप से तैयार नहीं थी
ममिता ने कहा- लेकिन मैं इन सब चीज के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी। वह मुझे पीटते भी थे जो कि मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। वह सबके सामने मुझ पर चिल्लाते थे। सूर्या सर को बाला के इस बर्ताव के बारे में सबकुछ पहले से ही पता था। वह पहले भी साथ काम कर चुके थे। लेकिन मेरे लिए ये सब नया था। मुझे अच्छा नहीं लगा तो मुझे इस फिल्म से निकलना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications