'मेरे पापा को भी', मालती चाहर की बातों ने उड़ाए अमाल मलिक के तोते, यूजर्स बोले- क्या है दोनों के बीच रिश्ता?

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में बीते दिनों प्रणित मोरे का एलिमिनेशन हुआ। इस एविक्शन के बाद हर कोई शॉक्ड है। उनके दोस्त गौरव भी परेशान हैं। शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने के बाद अभिनेत्री और क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में आने के बाद से ही उनका नाम म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक के साथ जोड़ा जा रहा है। अब मालती ने शो में अमाल को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने घर के माहौल को गर्मा दिया है। उनकी बातें सुनकर अमाल की नींद उड़ गई है। साथ दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Malti Chahar s warning to composer

मालती ने उठाया अमाल पर सवाल
हाल ही में जारी हुए शो के प्रोमो में मालती चाहर और अमाल मलिक के बीच तीखी बहस देखने को मिली। मालती ने अमाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने कैमरे के सामने झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि अमाल ने घर के अंदर अपने दोस्तों से यह दावा किया कि उनकी और मालती की मुलाकात सिर्फ पांच मिनट की थी, जबकि हकीकत इससे काफी अलग थी।

चार गाने सुनाए थे मुझे
प्रोमो में मालती अमाल से कहती नजर आती हैं,"भाई, चार गाने सुनाए थे उसने मुझे मिलकर। पांच मिनट? बोलूं क्या मैं पूरा? मेरे पापा तक को पता है कि हम कब मिले, क्या है और क्या नहीं। तू कैमरे में झूठ कैसे बोल सकता है? मैं दो मिनट में प्रूफ कर सकती हूं ये सारी बात।" उनका यह बयान सुनकर घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह जाते हैं। मालती ने साफ कहा कि वे अमाल को अच्छी तरह जानती हैं और उन्होंने जो बातें शो में कहीं, वो सच्चाई नहीं हैं। दूसरी तरफ मालती की बातों ने अमाल को परेशान कर दिया है। उनके चेहरे से ये साफ नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
जैसे ही यह प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "दाल में जरूर कुछ काला है।" वहीं, दूसरे ने कहा, "अब समझ आया कि अमाल के स्वेटशर्ट क्यों पहने जा रहे थे।" कई दर्शक यह भी पूछ रहे हैं कि क्या दोनों पहले रिलेशनशिप में थे या फिर किसी अरेंज मैरिज मीटिंग के लिए मिले थे।

शो में नई कहानी की शुरुआत
मालती चाहर के इस खुलासे के बाद 'बिग बॉस 19' का माहौल और दिलचस्प हो गया है। दर्शक अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आने वाले एपिसोड्स में अमाल मलिक इस मुद्दे पर क्या सफाई देते हैं और क्या दोनों के बीच का सच आखिर सामने आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+