'पेट पर लात मारी, चेहरा बिगाड़ दिया', फेमस टीवी एक्ट्रेस का दर्दनाक ट्रॉमा, Ex- बॉयफ्रेंड ने की ऐसी हालत
Jaseela Parveen: मलयालम टीवी एक्ट्रेस जसीला परवीन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर शारीरिक शोषण (Physical Abuse) के गंभीर आरोप लगाए हैं।
जसीला परवीन के साथ हुई थी ऐसी मारपीट
जसीला परवीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि कैसे उनके साथ मारपीट हुई थी, जिसकी वजह से उन्हें प्लास्टिक सर्जरी तक करवानी पड़ी थी।

एक्स बॉयफ्रेंड के हिंसक व्यवहार का खुलासा
एक्ट्रेस जसीला परवीन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक्स बॉयफ्रेंड के हिंसक व्यवहार का जिक्र किया है और चोट के निशान भी दिखाए हैं। जब एक फैन ने उनसे पूछा कि ये घटना कब हुई, तो उन्होंने बताया कि ये न्यू ईयर पार्टी के बाद की बात है।
'पेट पर लात मारी, चेहरे पर मुक्के मारे'
-जसीला परवीन ने अपनी पोस्ट में लिखा है- 31 दिसंबर की रात पार्टी खत्म होने के बाद मेरी डॉन थॉमस से बहस हो गई थी। इसके बाद उन्होंने मुझे दो बार पेट पर लात मारी और चेहरे पर कई बार मुक्के मारे।
-जसीला परवीन ने बताया- उस समय उनके हाथ में एक कड़ा था जिसकी वजह से मेरे चेहरे को गंभीर चोटें आईं और मुझे प्लास्टिक सर्जरी तक करवानी पड़ी थी। शुरुआत में उन्होंने मुझे हॉस्पिटल ले जाने से इंकार कर दिया था, लेकिन जब मैंने अपनी हालत को छिपाने के लिए झूठ कहा, तब वह मान गए।
'मेरी मानसिक हालत खराब हो गई थी'
-जसीला परवीन ने कहा- अस्पताल में भी उन्होंने वही झूठ दोहराया। कुछ दिन बाद मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसकी सुनवाई अभी कोर्ट में चल रही है। इस घटना ने मेरी मानसिक हालत पर गहरा असर डाला था। मेरा 10 किलो वजन कम हो गया था।
-जसीला परवीन ने कहा- मेरी नींद और भूख गायब हो गई थी और मैं आईने में खुद को पहचान तक नहीं पा रही थी। उन्होंने कहा- सर्जरी ने मेरे चेहरे पर टांके लगा दिए थे, लेकिन मेरे दर्द और चुप्पी को कोई नहीं भर सका।
-जसीला ने आगे कहा- वह इंसान मेरी जिंदगी में ऐसे वापस आना चाहता था जैसे कुछ हुआ ही न हो। मैंने उसे आखिरी मौका दिया और अपोलॉजी लेटर लिखने को कहा था ताकि इस कहानी को खत्म किया जा सके, लेकिन सच्चाई के बजाय उसने बेल और कोर्ट का रास्ता चुना।












Click it and Unblock the Notifications