Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मशहूर मॉडल-एक्ट्रेस की बर्थडे पर मौत, घर में खिड़की पर लटकी मिली लाश, हिरासत में पति

नई दिल्ली, 13 मई: मॉडल और एक्ट्रेस शहाना शुक्रवार को कोझिकोड में मृत पाई गई हैं। शहाना की लाश घर की खिड़की की रेलिंग पर लटकी मिली। शहाना की उम्र महज 21 साल थी। डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। वह पति के साथ किराए के घर में रहती थीं। शहाना की मां ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति से पूछताछ कर रही है।

malayalam Model actress Shahana found dead in Kozhikode on her birthday

बर्थडे सेलिब्रेट करने की थी प्लानिंग, लेकिन...

मनोरमा न्यूज से बातचीत में मॉडल शहाना की मां ने कहा, "वह कभी सुसाइड नहीं कर सकती। उसने हम सभी को अपने जन्मदिन पर बुलाया था। हम सभी ने उसका जन्मदिन मिलकर सेलिब्रेट करने की प्लानिंग की थी।" सहाना की मां ने पति सज्जाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि सज्जाद और उसका परिवार सहाना को परेशान कर रहा था। सहाना की मां ने उन्हें अलग रहने की सलाह दी थी, लेकिन अलग रहने के बावजूद भी सज्जाद शहाना को पैसों के लिए परेशान करता था। सहाना की मां ने कहा कि सज्जाद ने ही उनकी बेटी की हत्या की है।

malayalam Model actress Shahana found dead in Kozhikode on her birthday

घर की खिड़की की ग्रिल पर लटकी मिली लाश

शहाना की मां ने कहा, "मेरी बेटी ने हमेशा घरेलू हिंसा को लेकर बताया है। उसका पति उसे मारता-पीटता था।" शहाना की मां ने बताया कि वह अपने जन्मदिन पर परिवार वालों से मिलना चाहती थी, लेकिन सज्जाद ने इस पर भी रोक लगा दी थी। पड़ोसियों के मुताबिक, सज्जाद के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि शहाना बेसुध पड़ी थी। पड़ोसियों के कहने पर सज्जाद ने ही पुलिस को सूचना दी। खबर के मुताबिक, सज्जाद पहले कतर में काम करता था। शहाना के बर्थडे पर सज्जाद देर से घर आया, जिस पर दोनों के बीच बहस हुई थी। पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों की एंगल से जांच कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+