42 वर्षीय मलयालम डायरेक्टर बैजू परवूर का निधन, होटल में खाना खाते ही बिगड़ने लगी थी तबीयत, फिर ऐसे हुई मौत
Baiju Parvoor Death: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मलायलम फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर बैजू परवूर का निधन हो गया है। 42 साल के डायरेक्टर की मौत की खबर से उनके परिवार के साथ साथ इंडस्ट्री लोग भी सदमें में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर बैजू परवूर के मौत की वजह फूड पॉइजनिंग बताई जा रही है। मौत से पहले उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।
बैजू के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक हैरान हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बैजू परवूर किसी फिल्म की शूटिंग के चलते कोझिकोड में मौजूद थे। जब वह शनिवार को कार से वापस घर लौट रहे थे तो रास्तें मे एक होटल पर रुके और वहीं खाना खाया। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह खाना खाकर उस होटल से बाहर निकले, उसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी।

होटल में खाना खाने के बाद बिगड़ गई थी तबीयत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तबीयत बिगड़ते ही डायरेक्टर ने कुन्नमकुलम में अपने ससुराल जाने का फैसला किया और वहां पहुंचते ही उनकी हालत और खराब हो गई थी। उनकी बिगड़ती तबीयत को देख ससुराल वालों ने बैजू परवूर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हॉस्पिटल में उनका इलाज शुरू किया गया लेकिन उनकी परेशानी कम नहीं हो रही थी।
कई अस्पताल में इलाज के बाद हो गई मौत
बैजू परवूर की तबीयत में कोई सुधार होता न देख उन्हें कुझुपिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत बिगड़ती चली जा रही थी। ऐसे में उन्हें कोच्चि के एक निजी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। आखिराकर उनका निधन हो गया। आपको बता दें कि उनके परिवार में उनकी पत्नी चित्रा और उनके बच्चे आराध्या और आरव हैं। खबर है कि उनका अंतिम संस्कार भी हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications