हफ्तेभर के अंदर फिल्म इंडस्ट्री से दूसरी बुरी खबर, एक्ट्रेस चित्रा ने दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली, 21 अगस्त: पिछले साल बॉलीवुड, टॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों का निधन हुआ। ऐसे में लोगों लग रहा था कि साल 2020 बहुत ज्यादा मनहूस है। सभी को उम्मीद थी कि नया साल नई उम्मीदें लेकर आएगा, लेकिन इस साल भी इंडस्ट्री ने कई बड़े सितारों को खोया है। अब मलयालय फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई, जहां एक्ट्रेस नल्लनई चित्रा का निधन हो गया।

घर पर आया हार्ट अटैक

घर पर आया हार्ट अटैक

जानकारी के मुताबिक चित्रा अपने चेन्नई के सालिग्रामम आवास पर रहती थीं। शनिवार सुबह उनको अचानक से दिल का दौरा पड़ा। जिस पर तुरंत उनके परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली। अभी चित्रा की उम्र 56 साल थी। एक्ट्रेस के परिवार में उनके पति विजयराघवन और बेटी महालक्ष्मी हैं। वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस के निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया।

इन फिल्मों में किया काम

इन फिल्मों में किया काम

चित्रा ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में मोहनलाल और प्रेम नजीर के साथ मलयालम फिल्म अट्टाकलासम से की थी। उससे पहले 1975 में निर्देशक बालचंदर की फिल्म अपूर्व रागंगल में उन्हें एक बाल कलाकार का रोल मिला था। इसके बाद वो पंचगनी, अवल अप्पादिथन, ऑटो राजा, क्रोधम, चिन्ना पूवे मेला पेसु, ओरु वडक्कन वीरगाथा, अमरम, नयाम व्यक्तमक्कुन्नू और एकलव्यन जैसी लोकप्रिय फिल्मों का हिस्सा बनीं। वैसे शादी के बाद उन्होंने ब्रेक ले लिया था, लेकिन फिर मझविल्लू और सूथराधरन जैसी फिल्मों से उन्होंने वापसी कर ली।

तमिल स्टार का निधन

तमिल स्टार का निधन

आपको बता दें कि बीते 16 अगस्त को तमिल स्टार आनंद कन्नन का 48 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। तमिल वीजे से एक्टर बने आनंद कन्नन पित्त नली के कैंसर से पीड़ित थे। वो 1990 और 2000 की शुरुआत में एक जाना-माना नाम थे। आनंद कन्नन ने लंबे वक्त तक टीवी होस्ट के रूप में भी काम किया, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। फिल्म निर्माता वेंकट प्रभु ने ट्विटर पर आनंद कन्नन के आकस्मिक निधन की खबर साझा की। वेंकट प्रभु ने ट्वीट कर लिखा कि एक महान दोस्त, एक महान इंसान नहीं रहा! आनंद कन्नन के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+