तस्वीर को फोटोशॉप्ड कर अश्लील बनाने पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- 'सस्ती पत्रकारिता के लिए कुछ भी...'
तस्वीर को फोटोशॉप्ड कर अश्लील बनाने पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- 'सस्ती पत्रकारिता के लिए कुछ भी...'
मुंबई, 03 फरवरी: साउथ इंडियन एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने अपनी एक 'अश्लील' फोटोशॉप्ड तस्वीर को सोशल मीडिया पर देख गुस्सा हो गई हैं। मालविका मोहनन की एक तस्वीर को किसी ने फोटोशॉप्ड करके और अश्लील बना दिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। मालविका मोहनन ने कहा कि बिना फैक्ट चेक किए तस्वीर का इस्तेमाल करना सस्ती पत्रकारिता है। मालविका मोहनन को आखिरी बार तमिल फिल्म मास्टर में देखा गया था। मालविका मोहनन सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलर्स को जवाब देती हैं और काफ एक्टिव भी रहती हैं।

'जो कि केवल सस्ती पत्रकारिता है...
मालविका ने अपनी निराशा साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। मालविका ने ट्विटर पर लिखा, 'यह कुछ महीने पहले की मेरी एक तस्वीर है जिसे किसी ने फोटोशॉप करके नकली और अश्लील बनाया है। बहुत सारे लोग इसे प्रसारित कर रहे हैं, जिसमें @AsianetNewsTM जैसे मीडिया घराने भी शामिल हैं, जो कि केवल सस्ती पत्रकारिता है। यदि आप ऐसी किसी नकली फोटो को देखते हैं तो कृपया मदद करें और रिपोर्ट करें।''

धनुष के साथ अगली फिल्म में देखी जाएंगी मालविका
मालविका मोहनन ने पिछले साल रजनीकांत की पेट्टा से तमिल फिल्म में डेब्यू किया था। उन्होंने हाल ही में धनुष के साथ तमिल फिल्म मारन पर काम पूरा किया। इसका सीधा प्रीमियर डिजनी+हॉटस्टार पर होगा। कार्तिक नरेन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धनुष एक पत्रकार की भूमिका में हैं।

'जब तक मुझे अंदर से फीलिंग नहीं आती मैं फिल्म साइन नहीं करती'
मालविका मोहनन जिन्होंने 2017 की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स विद ईशान खट्टर में अभिनय किया है। पिछले साल एक इंटरव्यू में हिंदुस्तान टाइम्स को मालविका मोहनन ने बताया था, ''मैंने ऐसे लोगों को देखा है जो सिर्फ गति बनाए रखने के लिए फिल्में करते हैं। बियॉन्ड द क्लाउड्स के बाद बहुत सी ऐसी फिल्में आईं, जिनका हिस्सा बनने के लिए कोई भी अन्य नवागंतुक उत्साहित होगा। जहां तक मेरी बात है, जब तक मैं यह महसूस नहीं करती कि मेरा अंतर आत्मा, मुझे किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए कह रही है, मैं किसी भी फिल्म के प्रोजेक्ट के लिए हां नहीं बोलती।''

'हम हमेशा आगे के बारे में ज्यादा सोचते हैं...'
मालविका मोहनन ने कहा था, "मैंने कहीं पढ़ा है कि हम हमेशा अगले कदम और भविष्य के बारे में इतना सोचते हैं कि हम जीना और वर्तमान का आनंद लेना बंद कर देते हैं। मैं तमिल फिल्म उद्योग में जितनी सफलता का अनुभव कर रही हूं और बॉलीवुड में भी जो रोमांचक चीजें हो रही हैं, मैं उसका आनंद ले रही हूं।"












Click it and Unblock the Notifications