मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ऐसी क्‍या गलती कर दी, जिस पर खुद को बता रही हैं दोषी

मुंबई, 15 फरवरी। बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के लिए वैलेंटाइन डे खास रहा । लंबे समय तक अपना रिलेशन को सीक्रेट रखने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका ने वेलेंटाइन डे पर अपने इंस्‍टाग्राम पर प्‍यार का इजहार खुल्‍लम खुल्‍लाकिया। लेकिन मलाइका अरोड़ा वेलेंटाइन पर कुछ ऐसा कर दिया जिसको लेकर उन्‍हें अब पछतावा हो रहा है।

अर्जुन को

अर्जुन को "मेरा" कहते हुए प्‍यार में डूबी हुई मलाइका ने की थी शेयर

बता दें बॉलीवुड के इस हॉट कपल ने 14 फरवरी को वेलेन्‍टाइन पर एक-दूसरे के लिए बहुत ही रोमांटिक पोस्ट शेयर किए। मलाइका ने जो फोटो शेयर की थी उसमें अर्जुन उन्‍हें गले लगाए हुए नजर आ रहे थे और मलाइका उनके प्‍यार में डूबी नजर आ रही थीं और उनके प्रेमी अर्जुन उनके माथे पर किश कर रहे थे। मलाइका ने ये फोटो शेयर कर केवल "मेरा" शब्द लिखकर हार्ट का इमोजी शेयर किया था।

अर्जुन ने इंस्‍टा स्‍टोरी पर मलाइका से कर दी ये शिकायत

अर्जुन ने इंस्‍टा स्‍टोरी पर मलाइका से कर दी ये शिकायत

हालांकि अर्जुन ने भी मलाइका को अपनी बाहों में भरे हुए फोटो शेयर करते हुए बहुत प्‍यारा मैसेज भी लिख कर अपनी फीलिंग शेयर की थी लेकिन अर्जुन को मलाइका की एक बात पसंद नहीं आई तो उन्‍होंने इंस्‍टा स्‍टोरी पर लिखकर शिकायत कर डाली है।

अर्जुन ने की ये शिकायत तो मलाइका हो रहा अफसोस

अर्जुन ने की ये शिकायत तो मलाइका हो रहा अफसोस

अर्जुन कपूर ने मलाइका की वेलेंटाइन पोस्‍ट को इंस्‍टा स्‍टोरी पर शेयर किया और लिखा कैसे मैंने एक फोटो भेजी और तुमने मुझे बीट किया और पहले पोस्‍ट कर दी। मलाइका को अब इस बात का बहुत अफसोस हो रहा है इसलिए उन्‍होंने अर्जुन कपूर की इंस्‍टा स्‍टोरी को री पोस्‍ट करते हुए लिखा कि वो इसके लिए गिल्‍ट फील कर रही हैं और लिखा दोषी।

अर्जुन कपूर ने मलाइका के लिए वेलेंटाइन पर लिखा था प्‍यार भरा मैसेज

अर्जुन कपूर ने मलाइका के लिए वेलेंटाइन पर लिखा था प्‍यार भरा मैसेज

अर्जुन कपूर ने वेलेंटाइन पर एक फोटो शेयर की है जिसमें मलाइका को वो पीछे से जोर से अपनी बाहों में थामे हुए नजर आ रहे थे।अर्जुन ने जो फोटो शेयर की उसके कैप्‍शन में लिखा- जब वो दूर जाती है तो कोई रोशनी नहीं होती है। जब वो दूर जाती है, तब कोई धूप नहीं होती है। जब वो दूर जाती है तो कोई रोशनी नहीं होती। जब भी वो दूर जाती है तो बहुत दूर तलक तक जाती है।

जनवरी में दोनों के बीच ब्रेकअप की उड़ी थी अफवाह

जनवरी में दोनों के बीच ब्रेकअप की उड़ी थी अफवाह

पिछले महीने अफवाह उड़ी थी कि अर्जुन और मलाइका के बीच में ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, कुछ ही समय बाद ही अर्जुन कपूर ने अपने इंस्‍टा अकाउंट पर मलाइका के साथ एक शानदार तस्वीर शेयर कर उन अफवाहों को चकनाचूर कर दिया। उन्‍होंने ये एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया, "छायादार अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। धन्य रहें। लोगों के लिए शुभकामनाएं। आप सभी को प्यार करो।"

2019 में खुलेआम दोनों ने किया था प्‍यार का इजहार

2019 में खुलेआम दोनों ने किया था प्‍यार का इजहार

अर्जुन और मलाइका लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने 2019 में अर्जुन के 34 वें जन्मदिन पर अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक घोषणा कर दी थी। आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशन के बारे में खुासा करने के बाद से ये कपल आए दिन सोशल मीडिया पर प्‍यार में डूबी हुई तस्‍वीरें और वीडियो शेयर करता है। लेकिन अर्जुन मलाइका से पूरे 12 साल छोटे हैं इसलिए दोनों आए दिन ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+