तलाक से एक रात पहले क्या हुआ था मलाइका अरोड़ा के साथ? एक्ट्रेस के साथ घर पर लोगों ने क्या किया था?
Malaika Arora Divorce: बॉलीवुड की शानदार डांसिंग क्वीन मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान को तलाक देकर अर्जुन कपूर को डेट किया था लेकिन अब ये रिश्ता भी खत्म हो चुका है।
शादी के 19 साल बाद हुआ था मलाइका अरोड़ा का तलाक
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी कर ली थी। हालांकि शादी के 19 साल बाद 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था।

क्यों हुआ था मलाइका-अरबाज का तलाक?
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बीच तलाक की वजह एक्टर अर्जुन कपूर थे। वहीं बाद में अरबाज खान के मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आने लगी थीं।
-हालांकि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने तलाक की वजहों को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की है। लेकिन मलाइका ने ये जरूर बताया था कि तलाक के बाद उन्हें काफी तकलीफ हुई थी। उन्हें बहुत ज्यादा दर्द से गुजरना पड़ा था।
तलाक से एक रात पहले क्या हुआ था मलाइका अरोड़ा के साथ?
-मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के शो 'वॉट वुमने वॉन्ट' में बताया था कि तलाक के बाद उनके घरवालों का क्या रिएक्शन रिया था। साथ ही उन्होंने अपने घर के माहौल के बारे में भी बताया था। मलाइका अरोड़ा ने कहा- घरवाले मेरे तलाक से खुश नहीं थे। सबने मुझे तलाक लेने से मना किया था। कोई आपको नहीं कहेगा कि जाइए और पति से तलाक ले लीजिए।
-मलाइका अरोड़ा ने कहा- मेरी मां ने मुझसे कहा था कि सबकुछ सोच समझकर करना क्योंकि मैं भी इस चीज से गुजर चुकी हूं। मलाइका ने आगे कहा- तलाक से ठीक एक रात पहले मेरे परिवार वालों ने मुझे अपने सामने बिठाकर कहा था कि क्यां मैं इस तलाक के लिए 100 फीसदी तैयार हूं। उन्होंने मुझसे पूछा था कि मुझे सोच लेना चाहिए कि क्या मैं ये ठीक कर रही हूं।
1998 में हुई थी मलाइका-अरबाज की शादी
मलाइका अरोड़ा ने कहा था- मैंने और अरबाज ने साल 1998 में शादी की थी। फिल्म 'दबंग' की रिलीज तक हमारे बीच सबकुछ ठीक था लेकिन उसके बाद मैं और अरबाज बहुत चिड़चिड़े हो गए थे। हम दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे थे। हमारी सोच अलग हो गई थी। हम अक्सर हर बात पर बहस करने लगे थे। धीरे-धीरे हमारे बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं।












Click it and Unblock the Notifications