Video: मलाइका अरोड़ा ने पहना ऐसा गाउन कि दिखा सबकुछ आर-पार, ट्रोलर्स बोले- इस उम्र में किम कार्दशियन बन रही हो
Video: मलाइका अरोड़ा ने पहना ऐसा गाउन कि दिखा सबकुछ आर-पार, ट्रोलर्स बोले-'इस उम्र में किम कार्दशियन बन रही हो...'
मुंबई, 04 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं। 48 की उम्र में मलाइका अपनी फिट बॉडी और कर्वी फिगर को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। रविवार को मलाइका अरोड़ा मिस इंडिया इवेंट में गई थीं। मलाइका यहां गोल्ड वर्क वाला ट्रांसपेरेंट गाउन पहनकर गई थीं। गाउन से आर-पार सबकुछ दिख रहा था। इस बात को लेकर ट्रोलर्स ने मलाइका अरोड़ा को ट्रोल कर दिया है। मलाइक के डीप नेक और उनके काले अंडरवियर पर पर सबका ध्यान गया, जिसको लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनपर तंज किया है।

मलाइका के सी-थ्रू गाउन को देख हैरान रह गए सब
जब मिस इंडिया इवेंट में मलाइका सी-थ्रू गाउन पहनकर पहुंची तो हर कोई उनके लुक को देखकर हैरान रह गया। इस गाउन में एक लंबा टेल था। रेड कार्पेट पर मलाइका ने पोज दिए। फ्रांस पेरिस से लौटने के बाद मलाइका अरोड़ा का यह पहला कार्यक्रम था। मलाइका का ये ड्रेस काफी ज्यादा बोल्ड था। कई बार मलाइका असहज भी दिखीं।

मिसमैच अंडरगारमेंट्स पड़ गई सबकी नजरें
सी-थ्रू गाउन की वजह से ट्रोलर्स की नजर मलाइक के ब्लैक रंग के अंडरगारमेंट्स पर गई। मलाइका ने इस गाउन के साथ मैचिंग अंडरगारमेंट्स पहनने के बजाय काला रंग का अंडरवियर पहना था। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किया है कि इस गाउन के साथ मलाइका का अंडरगारमेंट्स मैच नहीं हो रहा है। एक यूजर ने कहा, क्या इतना भी फैशन सेंस नहीं है कि ड्रेस के साथ मैचिंग चीजें पहनी जाए।

'सिर्फ कार्दशियन और जेनर को ही कॉपी करो...'
जैसी ही मलाइका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई कई नेटिजन्स ने भद्दी टिप्पणी भी की। एक यूजर ने लिखा, ''मलाइका सिर्फ कार्दशियन और जेनर को कॉपी करती रहती हैं, उन्हें यही करना पसंद है।'' एक अन्य यूजर ने कहा, ''अगर नकल करने की बात नहीं होती तो ये ऐसे ड्रेस पहनती ही नहीं।'' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ''उन्हें ऐसा अंडरवियर पहनना चाहिए थे जो गाउन के सुनहरे रंग से मेल खाते हों।''

अपने ड्रेस को लेकर अक्सर ट्रोल हो जाती हैं मलाइका
मलाइका अरोड़ा अक्सर ट्रोलर्स का शिकार होती रहती हैं। हालांकि मलाइक ने कई मौकों पर कहा है कि उन्हें ट्रोलर्स की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मलाइका अर्जुन कपूर को डेट करने को लेकर भी ट्रोल होती हैं। हाल ही में मलाइका और अर्जुन एक साथ पेरिस गए थे, जहां से उन्होंने कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

मलाइका ने कहा था-'रिहाना इनको अच्छी लगती है लेकिन हमसे...'
मलाइका ने एक बार ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था, ''भारतीयों को जेनिफर लोपेज, किम कार्दशियन या रिहाना जैसी महिलाओं को बोल्ड आउटफिट में पसंद करने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन जब बात देसी महिलाओं की आती है तो इनका माइंड सेट चेंज हो जाता है। ये फिर दोहरा मापदंड रखते हैं। सोशल मीडिया पर ये लोग इस काम तो बहुत आसानी से करते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications