मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान को छोड़ने पहुंची एयरपोर्ट, पूर्व पति अरबाज से इस अंदाज में की मुलाकात ,Video

मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान को छोड़ने पहुंची एयरपोर्ट, एक्‍स हसबेंड अरबाज से इस अंदाज में की मुलाकात, देखें Video

मुंबई, 07 फरवरी। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने हॉट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों अपनी अदाकारी के बजाय वो कभी अपने सेक्‍सी अवतार तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहती हैं। अपने से उम्र में काफी छोटे एक्‍टर अर्जुन कपूर की प्रेमिका मलाइका अरोड़ा हाल ही में अपने एक्‍स हसबेंड के साथ नजर आईं इस दौरान उनका जो मिलने का अंदाज था वो काफी अलग था।

पूर्व पति अरबाज खान के संग स्‍पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा

पूर्व पति अरबाज खान के संग स्‍पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा

दरअसल, मलाइका अरोड़ा अपने 19 वर्षीय बेटे अरहान जो विदेश में एक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयपढ़ाई कर रहा है उसको ड्राप करने मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थीं। वहां बेटे से मिलने मलाइका के एक्‍स हसबेंड अरबाज खान भी पहुंचे। इसी समय मलाइका अरोड़ा और पूर्व पति अरबाज खान को रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया।

मलाइका अरोड़ा का बड़ा ही नॉरमल था ड्रेसअप

मलाइका अरोड़ा का बड़ा ही नॉरमल था ड्रेसअप

मलाइका ग्रे टाइट्स और जैकेट और स्पोर्ट्स शूज में नजर आ रही थीं और बालों का जूड़ा बना रखा था।कोरोना से बचाव के लिए डबल मास्क पहना था। वहीं अरबाज सफेद टीशर्ट और डेनिम में थे जबकि अरहान हरे और भूरे रंग के ट्रैक सूट में नजर आ रहे थे और उन्होंने अपने कंधे पर एक जैकेट रखा था।

एक्‍स हसबेंड अरबाज से इस अंदाज में की बातचीत

एक्‍स हसबेंड अरबाज से इस अंदाज में की बातचीत

इस दौरान मलाइका और अरबाज के बीच थोड़ी बातचीत भी हुई। मलाइका जब अरबाज से बात कर रहीं थी उन्‍होंने अपने हाथ पीछे बांध रखे थे। दोनों इस दौरान दोनों बहुत ऑफिसियल वाले अंदाज में नजर आए।

फैंस कर दोनों को बात करते देख कर रहे तारीफ

फैंस कर दोनों को बात करते देख कर रहे तारीफ

पपराज़ी अकाउंट ने उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें मलाइका और अरबाज के फैंस ने बेटे की खातिर साथ आने के लिए उनकी तारीफ की। एक फैन ने लिखा, "जिस तरह से वे अपने बेटे के लिए माता-पिता के कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं, उससे प्यार करो। एक ने लिखा "यह देखना अच्छा है कि वे एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण हैं।"

19 साल की शादी के बाद दोनों का हो गया था तलाक

19 साल की शादी के बाद दोनों का हो गया था तलाक

19 साल की शादी के बाद 2017 में दोनों का तलाक हो गया। मलाइका फिलहाल अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में हैं जबकि अरबाज इतालवी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। तलाक के बाद से अरबाज और मलाइका का बेटा मां मलाइका के पास ही रहता है।

अरबाज खान ने तलाक और अपने बेटे को लेकर बोली थी ये बात

अरबाज ने एक बार इंटरव्यू में अपने बेटे के बारे कहा था 'मुझे लगता है कि हम बच्चों की बुद्धि को कम आंकते हैं। मेरा लड़का लगभग 12 साल का था और उसे अच्छी समझ थी। हम अन्यथा सोचना पसंद करते हैं। उसे पता था कि क्या हो रहा है। वे इसे समझ सकते हैं, आप जानते हैं। वे घर की चीजों का आभास कर सकते हैं। इसलिए उसके पास बैठने और उसे बातें समझाने की ज्यादा जरूरत नहीं थी। लेकिन, वह काफी जागरूक थे और सब ठीक था। कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमने हमें यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया, जो एक कठोर कदम है लेकिन एक आवश्यक कदम है क्योंकि यह उस प्‍वाइंट पर आ गया था जहां इसे बनाए रखने का यही एकमात्र तरीका था समीकरण यथासंभव ठीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+