मलाइका के मना करने के बावजूद भी अर्जुन ने दी ब्रेकअप की खबरों को हवा! क्या ये मिस्ट्री मैन है वजह?
Malaika Arora with Arjun Kapoor: बीते दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। खबरें हैं कि कपल ने सेपरेशन करने का फैसला लिया है। हालांकि बीती रात मलाइका अरोड़ा की टीम ने इन खबरों को फर्जी बताया था। मगर अब अर्जुन के एक पोस्ट ने ब्रेकअप की खबरों को एक तरह से हवा दे दी है। वहीं मलाइका की भी एक मिस्ट्री मैन संग तस्वीर वायरल हो रही है।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरों ने पिछले कुछ दिनों से तूल पकड़ा हुआ है। हालांकि एक्ट्रेस के मैनेजर ने बीते दिन इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए इन्हें फर्जी बताया। इन खबरों को अफवाह बताकर मैनेजर ने रूमर्स पर रिएक्ट किया। ऐसे में फैंस ने राहत की सांस ली कि दोनों का ब्रेकअप नहीं होने वाला। मगर फिर अर्जुन कपूर के पोस्ट ने बवाल मचा दिया।

बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि या तो आप बीते कल को पकड़ कर रखो या फिर अपने भविष्य के बारे में सोचो। ये पोस्ट होते ही फैंस एक बार फिर दोनों के ब्रेकअप के कयास लगाने लगे। फैंस का ये भी मानना था कि मलाइका अरोड़ा ब्रेकअप की खबरों को छिपा रही हैं।

इस बीच मलाइका की एक तस्वीर भी सुर्खियों में आ गई है, जिसमें उनके साथ एक शख्स नजर आ रहा है। इस शख्स को लोग मिस्ट्री मैन बता रहे हैं। वैसे ये मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि दिशा पाटनी का फिटनेस ट्रेनर और रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड है। बीते दिनों नताशा के साथ तस्वीर क्लिक कराने के बाद एलेक्जेंडर सुर्खियों में आ गए थे।
अब मलाइका संग उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वे एलेक्जेंडर संग नजर आ रही हैं। मलाइका की ये तस्वीर देखने के बाद फैंस का कहना है कि ये शख्स हर उस हसीना के साथ दिखता है, जिसके ब्रेकअप की खबरें उड़ रही हों। फिलहाल मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरों को लेकर फैंस सन्न हैं और उनके लिए इनपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है। अब देखना ये होगा कि कपल साथ ही रहता है या फिर अपनी राहों को अलग कर देता है।












Click it and Unblock the Notifications