क्या फराह खान के लिए मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के घर से मंगवाया खाना? वीडियो में खुली पोल और फिर जो हुआ

Farah Khan Birthday Party: बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान का आज यानी 9 जनवरी 2024 को अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। आपको बता दें कि फराह खान के बर्थडे से पहले ही उनका एक प्री बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ जिसका एक वीडियो फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

फराह खान का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन
इस समय फराह खान अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी के साथ टीवी के फेमस डांस रिएलिटी डांस शो 'झलक दिखला जा 11' को जज कर रही हैं। शो के सेट पर ही फराह खान का प्री बर्थडे सेलिब्रेशन किया गया। फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो पोस्ट किया है।

Farah Khan

फराह खान ने कही ये बात
इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा, रवीना टंडन, ऋत्विक धनजानी, युजिवेंद्र चहल और कई टीम मेंबर्स नजर आ रहे हैं। इस दौरान फराह खान सभी को इंट्रोड्यूस करा रही हैं और एक व्लॉग की तरह हर चीज बता रही हैं।

मलाइका ने ये खाना अर्जुन को फोन करके मंगवाया है
फराह इस वीडियो में कहती हैं- वाओ... मेरे बर्थडे का लंच हो रहा है झलक के सेट पर... ये इतना सारा खाना आया है। आलू, राजमा, मटन पुलाओ ये सब मलाइका जी ने खुद अपने हाथों से अर्जुन कपूर को फोन करके मंगवाया है। थैंक्यू अर्जुन इन सब खाने के लिए।

स्माइल देती नजर आईं मलाइका अरोड़ा
फराह खान की ये बात सुनकर मलाइका अरोड़ा मुस्कुराती हुईं नजर आती हैं। अब ये खाना वाकई अर्जुन कपूर के घर से आया है या फराह सिर्फ मलाइका से मस्ती कर रही थीं ये तो किसी को नहीं पता। हालांकि इस खाने को मलाइका अरोड़ा काफी इन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। फराह खान का ये वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+