'मैं उसके साथ बूढ़ी होना चाहती हूं' अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता आगे बढ़ाने पर खुलकर बोलीं मलाइका

'मैं उसके साथ बूढ़ी होना चाहता हूं'

मुंबई, 5 मई: डांसर और मॉडल मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहती हैं। एक्टर अर्जुन कपूर के साथ उनके रिश्ते पर भी सोशल मीडिया में काफी बातें होती रहती हैं। मलाइका और अर्जुन दोनों ने ही अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश नहीं की है। हालांकि ये पहली बार है जब मलाइका ने पब्लिकली कहा है कि वो तमाम उम्र अर्जुन के साथ गुजारना चाहती हैं।

मलाइका ने की अर्जुन के साथ रिश्ते पर बात

मलाइका ने की अर्जुन के साथ रिश्ते पर बात

मलाइका और अरबाज खान खान की शादी साल 2017 में खत्म हो गई थी। इसके बाद वो अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में आईं। दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर भी साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा है कि अर्जुन मुझे वह आत्मविश्वास और भरोसा देता है। मैं हमेशा उससे कहती हूं कि मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं।

ये हुआ मलाइका से सवाल

ये हुआ मलाइका से सवाल

मलाइका से सवाल किया गया था कि क्या वो और अर्जुन अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं? मलाइका ने जवाब देते हुए कहा, हर रिश्ता वक्त के साथआगे बढ़ता ही है। मुझे लगता है कि सबसे जरूरी यह है कि अगर हम जानते हैं कि हम अपना फ्यूचर साथ चाहते हैं। यह रिलेशनशिप मेरे लिए बहुत खास है और हम हमेशा अपने रिश्ते के बारे में सोचते हैं कि आगे क्या होगा। हम चीजों पर बहुत चर्चा करते हैं। आपको अपने रिश्ते में सकारात्मक और सुरक्षित महसूस करना होगा। मैं बहुत खुश और सकारात्मक हूं। मुझे नहीं लगता कि हमें हर चीज के बारे में एक ही समय पर बात करनी चाहिए। हम अभी भी अपनी जिंदगी से प्यार और रोमांस करते है।

अपने एक्सीडेंट पर भी बोलीं मलाइका

अपने एक्सीडेंट पर भी बोलीं मलाइका

मलाइका अरोड़ा की कार का पिछले महीने एक्सिडेंट हो गया था। हालांकि इसमें उनको ज्यादा चोट नहीं आई थी लेकिन ये उनके लिए एक डरावना अनुभव जरूर था। अपने एक्सिडेंट पर मलाइका अरोड़ा ने कहा, एक्सिडेंट के बाद मैं केवल दो चीजों के लिए प्रार्थना कर रही थीं- मैं उस रात मरना नहीं चाहती थी और मैं अपनी आंखों की रोशनी नहीं खोना चाहती थी। एक्सिडेंट के लगभग एक हफ्ते के बाद मैंने खुद को शीशे में देखा था और मेरे माथे पर निशान था। जो याद दिला रहा था कि जिंदगी कितनी नाजुक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+