Malaika Arora: अर्जुन कपूर को नहीं, तो किसे शरमाते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा 'हां', जानें क्या है पूरा मामला?

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद से उनकी शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। अब उन्होंने इस पोस्ट को लेकर फैंस के सामने पूरा सच बता दिया है।

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप किसी से छिपा नहीं है। दोनों के बीच का प्यार अक्सर चर्चा में बना रहता है। दोनों अब जल्द ही शादी करने वाले हैं। जी हां कुछ देर पहले मलाइका अरोड़ा के पोस्ट के बाद यही खबरें सामने आ रही थीं। मलाइका ने एक पोस्ट कर फैंस को अर्जुन कपूर संग शादी के संकेत दिए थे। लेकिन अब उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में इसकी सच्चाई बता दी है।

Recommended Video

    Malaika-Arjun Relationship: Malaika Arora और Arjun Kapoor करनेवाले हैं शादी ? | वनइंडिया हिंदी*News
    मलाइका अरोड़ा का वायरल पोस्ट

    मलाइका अरोड़ा का वायरल पोस्ट

    दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। जिसमें वह शरमाते हुए नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस की फोटो से ज्यादा फैंस का ध्यान कैप्शन पर गया। एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा था कि, 'मैंने हां कह दिया'। बस फिर क्या था फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब जल्द ही शादी की अनाउंसमेंट करने वाले हैं।

    शादी नहीं तो फिर एक्ट्रेस ने किसे कहा 'हां'

    शादी नहीं तो फिर एक्ट्रेस ने किसे कहा 'हां'

    मलाइका अरोड़ा ने लेकिन अपने इस पोस्ट के बाद एक और पोस्ट शेयर किया और इसके पीछे की सच्चाई बताई। एक्ट्रेस ने अपने दूसरे पोस्ट में जानकारी देते हुए कैप्शन पर लिखा कि, 'मैंने हां कह दी डिज्नी प्लस हॉटस्टार को अपने नए रियलिटी शो मूविंग विद मलाइका के लिए. जहां आप मुझे बहुत ही करीब से जान सकेंगे, उस तरह जैसे पहले कभी नहीं जाना होगा। यह शो 5 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है'। इस तरह मलाइका ने ये साफ कर दिया कि उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए हां कहा था।

    सच्चाई जानकर फैंस हुए निराश

    सच्चाई जानकर फैंस हुए निराश

    मलाइका अरोड़ा ने अब इस तरह से फैंस को जब सच्चाई बताई तो फैंस का सारा एक्साइटमेंट खत्म हो गया। जहां उनको लगने लगा था कि इस साल के अंत में मलाइका और अर्जुन शादी कर सकते हैं तो वहीं उनके इस पोस्ट के बाद लाखों फैंस थोड़ा निराश हो गए हैं। हालांकि सभी उनको इस नए प्रोजेक्ट की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

    लंबे समय से कर रहे एक दूसरे को डेट

    लंबे समय से कर रहे एक दूसरे को डेट

    बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2021 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। जिसके बाद से दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

    कब करेंगे अर्जुन-मलाइका शादी?

    कब करेंगे अर्जुन-मलाइका शादी?

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर लंबे से चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया। वहीं कॉफी विद करण में अर्जुन कपूर ने ये साफ कर दिया था कि वह अभी अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं। यानी की अभी मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर फैंस को और इंतजार करना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+