कौन है मलाइका अरोड़ा का नया बॉयफ्रेंड हर्ष? बेटे अरहान की उम्र से महज इतना है बड़ा!
Malaika Arora एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइप को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर Arjun Kapoor से ब्रेकअप के बाद अब उनका नाम 33 साल के डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। मलाइका की लव लाइफ अक्सर मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहती है। खासकर तब जब उनका रिश्ता उनसे कम उम्र के पार्टनर के साथ जुड़ता है।

कौन हैं हर्ष मेहता?
हर्ष मेहता एक जाने-माने हीरा व्यापारी बताए जाते हैं और 'सैंकस मैनेजमेंट' के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। बिजनेस जगत में उनकी पहचान एक सफल उद्यमी के रूप में की जाती है। हालांकि उनकी कुल संपत्ति के बारे में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार वे करोड़ों के कारोबार से जुड़े हैं।
इटली में साथ दिखे, बढ़ीं अटकलें
हाल ही में मलाइका और हर्ष को इटली के प्रसिद्ध Trevi Fountain पर वैलेंटाइन्स डे मनाते देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दोनों साथ में सेल्फी लेते नजर आए। मलाइका ब्लैक ट्रेंच कोट में स्टाइलिश दिखीं, जबकि हर्ष ग्रे जैकेट में दिखाई दिए। इन तस्वीरों ने उनके रिश्ते की खबरों को और हवा दे दी।
कॉन्सर्ट में भी साथ आई नजर
इससे पहले 29 अक्टूबर को दोनों को पॉप स्टार Enrique Iglesias के कॉन्सर्ट में भी एक साथ देखा गया था। लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ दिखने से उनके डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
मलाइका की पिछली पर्सनल लाइफ
मलाइका की पहले शादी Arbaaz Khan से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा अरहान है। तलाक के बाद उन्होंने लंबे समय तक अर्जुन कपूर को डेट किया, लेकिन वह रिश्ता भी समाप्त हो गया। अब हर्ष मेहता के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है, जिससे फैंस और इंडस्ट्री में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल, सभी को आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications