क्या मलाइका अरोड़ा को सताई अर्जुन कपूर की याद? सोशल मीडिया पर लिख दी ऐसी बात
Malaika Arora-Arjun Kapoor Break Up: बॉलीवुड के सुपर डांसर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। वह अक्सर किसी न किसी वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। पैपराजी उनकी फोटो लेने के लिए बेचाब नजर आते हैं।
मलाइका-अरोड़ा की पर्सनल लाइफ
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के लिए अपने लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती हैं। बीते कुछ दिनों से मलाइका लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई न कोई नया अपडेट दे रही हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। हालांकि कपल ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस बीच मलाइका ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने लोगों का दिमाग हिला दिया है।
अर्जुन कपूर को भुला नहीं पा रही हैं मलाइका
इस पोस्ट को देखने के बाद ऐसा लगा रहा है कि मलाइका अपने प्यार यानी अर्जुन कपूर को भुला नहीं पा रही हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसे देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि एक्ट्रेस भले ही अर्जुन से दूर हो गई हैं, लेकिन वो अभी भी अर्जुन के प्यार को नहीं भुला पाई हैं।
'हेल्थ दवाइयों से ठीक नहीं होती है'
मलाइका अरोड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि हेल्थ दवाइयों से ठीक नहीं होती है, बहुत बार ये मन की शांति, दिल और आत्मा से सही होती है। हंसी और प्यार से ठीक होता है। जैसे ही लोगों की नजर मलाइका की इस पोस्ट पर पड़ी तो हर किसी ने इसे अर्जुन कपूर से जोड़ना शुरू कर दिया है।
मलाइका को लेकर लोगों ने कही ऐसी बात
मलाइका अरोड़ा को लेकर लोगों का कहना है कि शायद अर्जुन कपूर के जाने के बाद से एक्ट्रेस इन सभी चीजों को मिस करती हैं और उनकी सेहत पर भी इसका असर पड़ रहा है। हालांकि इस तरह की किसी भी बात को एक्ट्रेस ने कंफर्म नहीं किया है, ऐसा बस लोगों का कहना है।












Click it and Unblock the Notifications