दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड में मलाइका अरोड़ा ने बिखेरा जलवा, यूजर्स बोले- 'आंटी बनी हीरोइन'

दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में अपने देसी लुक में मलाइका काफी सुंदर और सेक्सी लग रही थीं। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी यूजर्स ने एक्ट्रेस को जबरदस्त ट्रोल कर डाला। एक यूजर ने मलाइका को आंटी बता डाला।

मुंबई, 10 जुलाई: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की हॉट और खूबसूरत डीवा हैं। 48 की उम्र में भी मलाइका अच्छी-अच्छी एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। एक्ट्रेस के लाखों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। अपने फैशन सेंस और ड्रेसिंग स्टाइल से एक्ट्रेस फैंस के दिलों पर वार करती हैं। हाल ही में मलाइका को दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2022 में देखा गया। इस बार देसी लुक में मलाइका काफी सुंदर और सेक्सी लग रही थीं। एक्ट्रेस का ये लुक देखकर उनपर से नजरें हटा पाना बेहद मुश्किल है। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। एक यूजर ने तो एक्ट्रेस को आंटी तक बता डाला।

बला की खूबसूरत दिखीं मलाइका

बला की खूबसूरत दिखीं मलाइका

अपने रीसेंट लुक में मलाइका व्हाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शियर साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैंचिंग ब्लाउज पहना हुआ था। उन्होंने व्हाइट पर्ल इयररिंग्स और हेवी मेकअप से साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। एक्ट्रेस ने बालों का बन बनाकर अपने अटायर में चार चांद लगा दिए। अपने इस देसी लुक में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थीं।

यूजर्स ने कहा आंटी

यूजर्स ने कहा आंटी

ट्रोलर्स तो कभी भी किसी को भी ट्रोल कर देते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस को ट्रोल करने का मौका वे कैसे छोड़ सकते थे। इस बार भी यूजर्स ने एक्ट्रेस को जबरदस्त ट्रोल कर डाला। एक यूजर ने मलाइका को आंटी बताते हुए कहा, आंटी बनी हीरोइन। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, मुंह से लग रहा है कि दोबारा प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है।

पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल

पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल

ये पहली बार नहीं है जब मलाइका अरोड़ा को ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी एक्ट्रेस अपने फैशन को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। फैशन ही नहीं, एक्ट्रेस अपने चलने के स्टाइल को लेकर भी ट्रोल हो जाया करती हैं। यूजर्स कहते हैं कि मलाइका अरोड़ा को ठीक से चलना नहीं आता।

न्यूड लेगिंग्स में हुईं ट्रोल

न्यूड लेगिंग्स में हुईं ट्रोल

हाल ही में मलाइका अपने न्यूड कलर के लेगिंग्स में कैमरे के सामने दिखाई दीं। इस दौरान उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्होंने कुछ पहना ही ना हो। फिर क्या था! ट्रोल्स को अच्छा खासा मौका मिल गया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल कर डाला। यूजर्स बोले-ऊप्स ये क्या देख लिया। वहीं कुछ अन्यू यूजर्स बोले कि हमें तो लगा बिना कपड़ों के आ गईं।

जब नोटिस हुआ मिसमैच अंडरगार्मेंट्स

जब नोटिस हुआ मिसमैच अंडरगार्मेंट्स

बीते दिनों मलाइका अरोड़ा मिस इंडिया इवेंट में गई थीं। मलाइका यहां गोल्ड वर्क वाला ट्रांसपेरेंट गाउन पहनकर गई थीं। गाउन से आर-पार सबकुछ दिख रहा था। इस बात को लेकर ट्रोलर्स ने मलाइका अरोड़ा को ट्रोल कर दिया। मलाइक के डीप नेक और उनके काले अंडरवियर पर पर सबका ध्यान गया, जिसको लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनपर तंज कसा।

अर्जुन संग रिलेशनशिप में हैं मलाइका

अर्जुन संग रिलेशनशिप में हैं मलाइका

बताते चलें कि अपने लुक्स और फैशन के अलावा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। एक्ट्रेस अपने लविंग ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन संग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। लव बर्ड्स को अकसर साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दोनों ने विदेश से अपने खूब सारे फोटोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। अर्जुन कपूर के बर्थडे की तस्वीरें भी फैंस को खूब पसंद आई थीं।

फिटनेस फ्रीक हैं मलाइका

फिटनेस फ्रीक हैं मलाइका

मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रीक हैं। एक्ट्रेस अकसर अपने फैंस के साथ योगा और एक्सरसाइज की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस उम्र में भी मलाइका के चेहरे पर जो ग्लो है, वो एक्ट्रेस के हेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से है। ऐसे में एक्ट्रेस फैंस को भी अपने फिटनेस टिप्स देती रहती हैं। वाकई में मलाइका फैशन डीवा होने के साथ-साथ फैंस के लिए एक इंस्पिरेशन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+