क्या मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में हुई नए बॉयफ्रेंड की एंट्री? 50 साल की एक्ट्रेस ने की ऐसी हरकत

Malaika Arora with Mystery Man: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों को बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने ब्रेकअप की घोषणा कर दी है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप
ब्रेकअप के बाद से ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं अर्जुन कपूर ने हाल ही में बताया है कि वह फिलहाल सिंगल हैं। इसके बाद ही मलाइका अरोड़ा ने भी अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Malaika Arora with Mystery Man

मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा
इन सबके बीच मलाइका अरोड़ा के कुछ वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इनमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटोज और वीडियोज में मलाइका अरोड़ा के साथ उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी दिखाई दे रही हैं। वहीं एक मिस्ट्री मैन भी उन दोनों के साथ हैं।

लोगों ने मलाइका से पूछे ऐसे सवाल
वीडियोज और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उस मिस्ट्री मैन ने मलाइका अरोड़ा का हाथ पकड़ा हुआ है। मलाइका इस दौरान हंसती दिखाई दे रही हैं। मलाइका को इस मिस्ट्री मैन के साथ देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनसे कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

मिस्ट्री मैन का हाथ थामे दिखीं मलाइका अरोड़ा
लोग जानना चाहते हैं कि ये मिस्ट्री मैन कौन है। हालांकि मिस्ट्री मैन को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। इस मौके पर मलाइका अरोड़ा ने लेदर शॉर्ट्स और शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखा था। मिडिल पार्टेड बन के साथ उन्होंने वाइट शूज पहना हुआ था।

क्या है मलाइका अरोड़ा का रिलेशनशिप स्टेटस
दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा ने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने तीन ऑप्शन दिए थे। इसमें लिखा था- मेरा स्टेटस है...पहला रिलेशनशिप में, दूसरा सिंगल और तीसरा हीहीहीही। मलाइका ने हीहीहीही पर टिक किया हुआ था। आपको बता दें कि सबसे पहले अर्जुन कपूर ने ही सरेआम ये बात कंफर् की थी कि वह मलाइका अरोड़ा से अलग हो चुके हैं और फिलहाल सिंगल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+