Malaika Arora health update: मलाइका अरोड़ा पहले से बेहतर, अस्पताल से मिली छुट्टी
मुंबई, 03 अप्रैल। बॉलीवुड की सबसे सेक्सी हसीनाओं में से एक मलाइका अरोड़ा के फैंस के लिए राहत की खबर है क्योंकि मलाइका को आज सुबह मुंबई के अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दरअसल शनिवार को मलाइका की कार का एक्सीडेंट हो गया था। ये हादसा मुम्बई पुणे एक्सप्रेस पर हुुआ था। जिसके बाद मलाइका अरोड़ा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई थीं लेकिन उन्हें रातभर हॉस्पिटल के ऑब्जर्वेशन में रखा गया था, उनका सीटी स्कैन भी हुआ था, जिसकी रिपोर्ट नार्मल आई थी।

मलाइका अरोड़ा को अस्पताल से मिली छुट्टी
फिलहाल मलाइका अब ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है। इससे पहले उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने भी कहा था कि 'मलाइका की हेल्थ पहले से ठीक है।'

लग्जरी रेंज रोवर का बैक मिरर चकनाचूर
आपको बता दें कि एक्सीडेंट के बाद जो तस्वीरें सामने आई थीं उसमें मलाइका की लग्जरी रेंज रोवर कार काफी डैमेज थी। गाड़ी का पिछला शीशा पूरी तरह से चकनाचूर हो चुका था। गाड़ी की फोटो वायरल होने के बाद मलाइका को लेकर लोगों की चिंता काफी बढ़ गई थी लेकिन अब लोगों ने राहत की सांस ली है।

क्ट्रेस को सिर पर चोट लगी थी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका की कार का एक्सीडेंट खोपोली के पास मुम्बई पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ था। जहां तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई थीं।दुर्घटना के तुरंत बाद मोटर चालक फरार हो गए। एक्ट्रेस को सिर पर चोट लगी थी, जिसके बाद एक्ट्रेस को अपोलो अस्पताल ले जाया गया था। मालूम हो मलाइका शनिवार दोपहर एक फैशन इवेंट में हिस्सा लेने पुणे गई हुई थीं।

अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं मलाइका
व्रकफ्रंट की बात करें तो मलाइका इन-दिनों डांस रियलिटी शो, इंडियाज बेस्ट डांसर की जज के तौर पर देखी जाती हैं। अपने से काफी उम्र में छोटे अर्जुन कपूर के साथ वो इन दिनों रिलेशनशिप में हैं। जिसकी वजह से वो दोनों अक्सर ट्रोल होते रहते हैं।
हम सब जनानी बन जाते हैं: अर्जुन
हाल ही इस बारे में अर्जुन कपूर ने इंटरव्यू में कहा था कि 'इंडिया में लोगों को गॉसिप करना बहुत पसंद है, हम सब जनानी बन जाते हैं, किसी के बारे में कुछ भी कहते हैं और कुछ भी बोलते हैं जबकि किसी को किसी से कोई भी लेना-देना नहीं होता है।'












Click it and Unblock the Notifications