मलाइका अरोड़ा ने पहली बार दिखाई अपने मुंबई घर की झलक,"हैप्पी प्लेस" की देखें Photos

मलाइका अरोड़ा ने पहली बार दिखाई अपने मुंबई घर की झलक,"हैप्पी प्लेस" की देखें Photos

मुंबई, 12 मई: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने बोल्‍ड अंदाज और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ से रिलेटेड चीजें आए दिन अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फिटनेस क्‍वीन मलाइका ने इस बार अपनी कोई हॉट फोटो नहीं बल्कि अपने मुंबई के आलीशान घर की फोटो इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर शेयर की है। मलाइका के घर की फोटो देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

लिविंग रूम में चिल करती हुई नजर आई मलाइका अरोड़ा

लिविंग रूम में चिल करती हुई नजर आई मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा जो अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं उन्‍होंने बुधवार को इंस्टाग्राम स्‍टोरी के जरिए अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट के अंदर की फोटो शेयर की जिसमें वो अपने लिविंग रूम में चिल करती हुई नजर आ रही हैं। वो अपने मोबाइल फोन पर स्क्रॉल करती दिख रही हैं।

मलाइका का है ये कोना है हैप्पी प्लेस

मलाइका का है ये कोना है हैप्पी प्लेस

मलाइका ने जो फोटो शेयर की है उमसें नजर आ रहा है कि उन्‍होंने अपने घर को फूलों और मोमबत्तियों के साथ सजाया हुआ है और उससे मैच करते हुए सोफे और कुशन सजे हुए हैं। मलाइका अरोड़ा ने तस्वीर को कैप्शन दिया: "माई हैप्पी प्लेस।" यह देखना आसान है कि क्यों।

इंस्टाग्राम स्‍टोरीज पर शेयर की हैं

इंस्टाग्राम स्‍टोरीज पर शेयर की हैं

मलाइका अरोड़ा ने एक ऐसी फोटो शेयर की जो मलाइका अरोड़ा का हैप्‍पी प्‍लेस लगता है क्‍योंकि मलाइका ने अक्सर अपने घर के इस हिस्से की तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्‍टोरीज पर शेयर की हैं।

मलाइका अरोड़ा ने कुछ समय पहले शेयर की थी फोटो

मलाइका अरोड़ा ने कुछ समय पहले शेयर की थी फोटो

मलाइका अरोड़ा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्सर अपने घर की झलकियां शेयर करना पसंद करती हैं। पिछले साल अप्रैल में मलाइका अरोड़ा ने अपने घर के इस कोने की एक झलक शेयर की थी और उन्होंने लिखा था: तैयार हो जाओ और वर्क फ्रॉम होम #wfh#stayhome #maskup।"

मलाइका अरोड़ा का करियर

मलाइका अरोड़ा का करियर

मलाइका अरोड़ा को आखिरी बार डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ बतौर जज नजर आई थीं। मलाइका अरोड़ा को छैया छैया, मुन्नी बदनाम हुई, अनारकली डिस्को चली और हैलो हैलो जैसे आइटम सॉग्स के लिए जाना जाता है। उन्होंने मिलिंद सोमन और अनुषा दांडेकर के साथ सुपरमॉडल ऑफ़ द ईयर 2 में जज के रूप में भी काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+