Arbaaz Khan के बाद मलाइका अरोड़ा को कंधा देने पहुंचे अर्जुन कपूर, एक्टर की आंखों से छलके आंसू
Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार की सुबह 9 बजे आत्महत्या कर ली। मुंबई के बांद्रा वाले घर में छत से कूदकर अपनी जान दे दी। इस दुखद खबर के मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा के एक्स पति अरबाज खान घर पहुंचे।
जिस वक्त मलाइका अरोड़ा के पिता के सुसाइड की खबर सामने आई थी उस दौरान एक्ट्रेस पुणे में थीं। अब वह मुंबई वाले घर पहुंच चुकी हैं। इस दुखद खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना के बाद अरबाज खान घटनास्थल पर पहुंचे और कुछ देर बाद मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी पहुंचे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मलाइका अरोड़ा के घर बाहर कई पुलिस अधिकारियों को खड़े हुए देखा गया। वहीं अब एक्ट्रेस भी घर पहुंच चुकी हैं। इस दौरान एक्ट्रेस काफी परेशान नजर आईं और वह जल्दबाजी में घर के अंदर चली गईं। वहीं अर्जुन को कोने में खड़े होकर नम आंखों से रोते हुए देखा गया।
वीडियो में अर्जुन कपूर काफी इमोशनल नजर आए, वहीं कैमरे के सामने वह अपने आंसू छुपाते हुए दिखे। बता दें कि, अर्जुन कपूर मलाइका के परिवार के काफी करीब हैं। ऐसे में मलाइका की दुख की घड़ी में एक्टर उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे। अब मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा का वीडियो भी सामने आया है, वो भी रोती हुई घर के अंदर जा पहुंचीं।
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा को किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने किस वजह से सुसाइड करने का फैसला किया इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार ने अभी तक इस घटना के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल अनिल अरोड़ा की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में है।
ये भी पढ़ें: Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, हुई दर्दनाक मौत
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications