ये दो क्यूट लड़कियां हैं बॉलीवुड की सगी बहनें, एक ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, दूसरी का सलमान से रहा खास कनेक्शन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की इन दो बहनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर फैंस के लिए अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर ये एक्ट्रेसेस कौन हैं।

Malaika Arora

Childhood Pics: सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड के तमाम सितारे अपनी थ्रोबैक या बचपन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। जिसे देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की दो बड़ी एक्ट्रेसेस की बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है।

सिबलिंग डे पर शेयर की फोटो
इस तस्वीर में छोटे बालों में नजर आ रही ये दो बॉलीवुड की सबसे चर्चित बहने हैं। जो अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे और यह अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि आखिर ये दोनों बहने कौन हैं।

पहचानना होगा मुश्किल
तो चलिए हम आपको बताते हैं कि, इस तस्वीर में नजर आ रही ये दो बहनें और कोई नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा और उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा हैं। मलाइका अरोड़ा ने बहन अमृता के साथ अपनी इस बचपन की तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

मलाइका ने शेयर की तस्वीर
तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा छोटे बालों में बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। दोनों की इस मासुमियत को देख फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने खास कैप्शन पर लिखा, 'हमेशा मेरी तरफ से खराब स्वास्थ्य और कुछ गंभीर रूप से खराब हेयर स्टाइल में'।

फिल्मों से दूर हैं अमृता
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा की इन तस्वीरों को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं अमृता ने फिलहाल फिल्मों से दूरी बना रखी है और वह अपने निजी जीवन में काफी खुश हैं। मलाइका अरोड़ा की बात करें तो, वह भले ही लंबे समय से फिल्मों में नहीं दिखाई दीं लेकिन एक्ट्रेस को डांसिंग क्वीन के नाम से जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+