कैसा है मलाइका-अर्जुन का रिश्ता? शादी को लेकर एक्ट्रेस ने खोले राज, बताई रिश्ते की हकीकत
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और अपने रिश्ते के बारे में कई अनसुनी बातें बताई हैं। इतना ही नहीं, मलाइका ने अर्जुन से शादी के सवाल को लेकर भी रिएक्ट किया है।
मुंबई, 2 अक्टूबर: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा फैंस के फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों अकसर साथ में स्पॉट होते हैं और लोगों को कपल गोल्स देते हैं। पिछले लंबे समय से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी किया है। इसके बाद से ही दोनों लाइमलाइट में बने रहते हैं। कपल एक-दूसरे पर प्यार जताने में कभी भी पीछे नहीं हटता। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में फैंस को बताया है। इतना ही नहीं, अर्जुन से शादी को लेकर भी एक्ट्रेस ने काफी कुछ कहा है।
Recommended Video


खुलेआम प्यार का करते हैं इजहार
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर खुलेआम अपने प्यार का इजहार करने में कभी भी पीछे नहीं हटते। दोनों साथ में बेहद खुश भी दिखते हैं और फैंस को कपल गोल्स भी देते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने लविंग ब्वॉय अर्जुन को काफी सपोर्टिव बताया है।

अर्जुन को लेकर बोली ये बात
'मसाला' संग बातचीत में मलाइका का कहना है कि मेरा बॉन्ड उनके साथ कैसा है, ये इस तरह ही नहीं है। अर्जुन मेरा बेस्ट फ्रेंड भी है। अपने बेस्ट फ्रेंड को प्यार करना और उसके साथ प्यार में पड़ना उतना ही जरूरी है। अर्जुन मुझे समझता है। हम एक-दूसरे के चीयरलीडर्स भी हैं।

ब्वॉयफ्रेंड पर आया प्यार
मलाइका आगे कहती हैं कि मैं अर्जुन से कभी भी किसी भी चीज के बारे में बात कर सकती हूं। ये किसी भी रिलेशनशिप के लिए बहुत जरूरी है। आप जैसे हो.. वैसे ही रहना बहुत जरूरी है और अर्जुन के आस-पास मैं जैसी हूं, वैसी ही रहती हूं।

शादी के बारे में क्या सोचती हैं एक्ट्रेस?
इसके बाद मलाइका ने कहा कि अर्जुन मुझे हमेशा सपोर्ट करते हैं। हमेशा आगे बढ़ने के लिए कहते हैं। जब एक्ट्रेस से अर्जुन संग शादी के बारे में पूछा गया तो मलाइका ने कहा कि शादी एक सामाजिक जरूरत और सिर्फ प्रेशर है। जब मेरी शादी की बात आती है, तो मुझे लगता है कि अभी मैं इसका जवाब देने के लिए तैयार नहीं हूं।

मलाइका का वर्कफ्रंट
मलाइका अरोड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द ही अपनी बहन अमृता अरोड़ा संग ब्रैंड न्यू शो अरोड़ा सिस्टर्स लेकर आ रही हैं। इस शो में खूबसूरत अदाकारा मलाइका को देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस इसे लेकर काफी चर्चा में भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications