सर्दी के मौसम में तापमान बढ़ा देंगी मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीरें, लेपर्ड आउटफिट में कराया बोल्ड फोटोशूट

नई दिल्ली, दिसंबर 10। बॉलीवुड की हॉटेस्ट एक्ट्रेस में शुमार मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइलिश लुक से आज भी नई हीरोइनों को कड़ी टक्कर देती हैं। वैसे तो मलाइका पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर के साथ अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन अबकी बार मलाइका ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर सर्दी के मौसम में तापमान बढ़ा दिया है।

मलाइका ने लेपर्ड आउटफिट में कराया फोटोशूट

मलाइका ने लेपर्ड आउटफिट में कराया फोटोशूट

48 साल की मलाइका अरोड़ा 2 साल बाद 50 की हो जाएंगी। मलाइका की फिटनेस और उनके सेक्सी अवतार को देखकर कोई ये नहीं मान सकता कि वो अपनी उम्र को किस तरह मात देती हैं। मलाइका ने लेपर्ड आउटफिट में एक बोल्ड फोटोशूट कराया है, जिसकी कुछ फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। मलाइका ने इन फोटोज में लेपर्ड आउटफीट के साथ गोल्डन एक्सेसरीज पहनी है। उन्होंने नेकपीस के साथ हैवी इयररिंग्स पहने हैं।

इंडस्ट्री में स्टाइल आइकन हैं मलाइका

इंडस्ट्री में स्टाइल आइकन हैं मलाइका

आपको बता दें कि मलाइका को बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए अभी भी स्टाइल आइकन के तौर पर जाना जाता है। कई फीमेल एक्ट्रेस मलाइका को अपना रोल मॉडल मानती हैं और उनके स्टाइल को फॉलो भी करती हैं। साथ ही मलाइका बॉलीवुड में आइटम गर्ल के नाम से मशहूर रही हैं, क्योंकि उन्होंने कई बेहतरी आइटम सॉन्ग्स में डांस किया है। उनके जैसा बेली डांस आज भी कोई नहीं कर पाता।

अर्जुन संग रिलेशनशिप में हैं मलाइका

अर्जुन संग रिलेशनशिप में हैं मलाइका

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। अर्जुन के साथ मलाइका हाल ही में मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए देखी गई थीं। इससे पहले अर्जुन और मलाइका को अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में एकसाथ देखा गया था। फिलहाल ये जोड़ी मुंबई में है। अर्जुन और मलाइका अब सोशल मीडिया पर भी एकसाथ ही नजर आते हैं। दोनों की उम्र में बहुत बड़े अंतर को लेकर ये जोड़ी सुर्खियों में रहती है।

ये भी पढ़ें: 'विक्की-कैटरीना भी देखकर शर्मा जाएं...' कॉन्डम कंपनी ने दोनों के लिए शेयर की ऐसी धांसू पोस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+