52 की उम्र में 'आइटम डांस' के साथ इन 5 चीजों से करोड़ों छापती हैं Malaika Arora, लोगों को ऐसे बनाती हैं दीवाना
Malaika Arora Business: जब भी मलाइका अरोड़ा का नाम आता है, लोगों के जेहन में सबसे पहले उनके सुपरहिट डांस नंबर्स, छैंयां छैंयां, मुन्नी बदनाम हुई और उनका शानदार फैशन सेंस रिफ्रेश हो जाता है। मलाइका अरोड़ा को अक्सर एक आइटम गर्ल के तौर पर ही देखा गया है।
फिटनेस आइकॉन हैं मलाइका अरोड़ा
हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा डांसर और एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन भी हैं। वहीं बिजनेस संभालने के अलावा वह एक फिटनेस आइकॉन भी हैं।

मलाइका अरोड़ा का 52वां जन्मदिन
आज मलाइका अरोड़ा अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस उम्र में भी मलाइका जिस तरह से फिटनेस, फैशन और बिजनेस के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए हुए हैं, वो कई लोगों के लिए प्रेरणा है।
मलाइका अरोड़ा का एक्टिंग करियर
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत क्लब एमटीवी शो में बतौर होस्टिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने लव लाइन और स्टाइल चेक जैसे शोज में होस्टिंग की थी।
मलाइका अरोड़ा की कुल संपत्ति
फिल्मों से दूरी के बावजूद मलाइका अरोड़ा की कमाई में कोई कमी नहीं आई है। जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आज के समय में मलाइका अरोड़ा करीब 100 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।
प्रॉपर्टी रेंट से होती है मोटी कमाई
-मलाइका अरोड़ा मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान 4 बीएचके अपार्टमेंट में रहती हैं, जिसकी कीमत करीब 14.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस घर में वह अपने बेटे अरहान खान और डॉग कैस्पर के साथ साल 2016 में शिफ्ट हुई थीं। इसके अलावा, उनके पास मुंबई की ऑरिएट बिल्डिंग में भी एक आलीशान फ्लैट है जिसे उन्होंने किराए पर दिया हुआ है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑरिएट बिल्डिंग के इस फ्लैट से उन्हें हर महीने लाखों रुपये का किराया मिलता है। इसके साथ ही उनके पास कुछ ऑफिस स्पेस भी हैं जिनसे हर महीने लगभग 3 से 5 लाख रुपये तक की आमदनी होती है।
मलाइका की डांसिंग, खूबसूरती और फिटनेस के दीवाने हैं लोग
लोग 52 साल की मलाइका अरोड़ा की डांसिंग, खूबसूरती और फिटनेस के दीवाने हैं। वह आज भी अपने आइटम नंबर्स से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आइए उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आपको बताते हैं उन 5 बिजनेस वेंचर्स के बारे में, जिनसे मलाइका हर साल करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं।
मलाइका अरोड़ा के 5 साइड बिजनेस
1. फिटनेस और योगा एम्पायर
-मलाइका अरोड़ा की सबसे बड़ी ताकत है उनकी फिटनेस। उन्होंने अपने इसी पैशन को एक बिजनेस में बदल दिया है और दिवा योगा (Diva Yoga) नाम का फिटनेस स्टूडियो लॉन्च किया है।
-ये कोई आम योगा सेंटर नहीं है, बल्कि महिलाओं के लिए एक लक्जरी वेलनेस हब है, जहां योग, पिलाटेस और माइंडफुलनेस क्लासेज कराई जाती हैं।
-लोगों का विश्वास है कि अगर 52 की उम्र में मलाइका अरोड़ा इतनी फिट और ग्लोइंग दिख सकती हैं, तो उनका फिटनेस रूटीन जरूर कारगर होगा। यही भरोसा उनके योगा स्टूडियो को एक हाई-एंड ब्रांड बनाता है, जिससे मलाइका मोटी कमाई करती हैं।
2. फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड
-मलाइका अरोड़ा का फैशन हमेशा चर्चा में रहता है, चाहे वो उनका जिम लुक हो या रेड कार्पेट आउटफिट। इसी लोकप्रियता को उन्होंने बिजनेस में बदल दिया है।
-मलाइका अरोड़ा The Label Life नामक ऑनलाइन लाइफस्टाइल ब्रांड की क्रिएटिव पार्टनर हैं। ये ब्रांड स्टाइलिश कपड़ों, एक्सेसरीज और होम डेकोर आइटम्स का कलेक्शन पेश करता है।
-ब्रांड का यूएसपी है 'ईजी लेकिन एलीगेंट फैशन', बिल्कुल मलाइका अरोड़ा के निजी स्टाइल की तरह। जब मलाइका खुद अपने डिजाइन किए कपड़े पहनकर बाहर निकलती हैं, तो वो पल भर में ब्रांड के लिए फ्री प्रमोशन बन जाता है। यही वजह है कि उनके पहने लुक्स अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं और इससे करोड़ों की कमाई होती है।
3. टीवी और रिएलिटी शो अपीयरेंस
-सिर्फ डांस करने तक सीमित न रहकर मलाइका अरोड़ा ने खुद को एक एंटरटेनमेंट एक्सपर्ट के रूप में स्थापित किया है। वह कई बड़े टीवी रिएलिटी शोज जैसे 'इंडियाज बेस्ट डांसर', 'झलक दिखला जा' और 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' में जज रह चुकी हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन शोज में एक सीजन के लिए मलाइका अरोड़ा करोड़ों रुपये की फीस लेती हैं। उनका बेबाक अंदाज, आत्मविश्वास और फैशन सेंस, यही उन्हें बाकी जजों से अलग बनाता है।
4. रेस्तरां और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर
-ग्लैमर इंडस्ट्री के अलावा मलाइका अरोड़ा ने रेस्तरां बिजनेस में भी कदम रखा है। उन्होंने हाल ही में अपनेबेटे के साथ मिलकर 'स्कारलेट हाउस' (Scarflett House) नाम से अपना रेस्तरां लॉन्च किया है।
-सेलिब्रिटी प्रमोशन का सबसे आसान तरीका है- खुद का ब्रांड जीना। मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी दोस्त बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान और बहन अमृता अरोड़ा के साथ इस रेस्तरां में पार्टी करती हैं, जिससे इसको ऑर्गेनिक प्रमोशन और मीडिया अटेंशन दोनों मिल जाते हैं।
5. फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट क्रिएशन
-मलाइका अरोड़ा ने अपने रिएलिटी शो 'Moving In With Malaika' के जरिए प्रोडक्शन की दुनिया में भी एंट्री की है। इस शो के जरिए उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को एक सफल एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट में बदला है।
-इससे पहले मलाइका अरोड़ा अपने पूर्व पति अरबाज खान के साथ 'दबंग' जैसी सुपरहिट फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं। 'दबंग' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी और इसी फिल्म ने मलाइका अरोड़ा के बिजनेस माइंड को एक बार फिर साबित किया था।
सिर्फ डांसर या मॉडल नहीं, एक स्मार्ट बिजनेसवुमेन हैं मलाइका
मलाइका अरोड़ा ने ये साबित कर दिया है कि अगर लगन और समझ हो तो ग्लैमर इंडस्ट्री के बाहर भी अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है। वो सिर्फ एक डांसर या मॉडल नहीं हैं बल्कि एक स्मार्ट बिजनेसवुमेन हैं, जिन्होंने अपने हर टैलेंट को एक ब्रांड और कारोबार में बदल दिया है।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications