'उसने मुझे आंख मारी और फिर...',16 साल के लड़के ने मलाइका अरोड़ा के साथ सरेआम की ऐसी हरकत

Malaika Arora: जब से मलाइका अरोड़ा का बबॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हुआ है तब से लोग एक्ट्रेस की पर्सवल लाइफ के बारे में जानने को लेकर काफी उत्सुक दिखाई देते हैं। इन दिनों मलाइका अरोड़ा डांस रिएलिटी शो 'हिप हॉप इंडिया सीजन 2' को जज करती नजर आ रही हैं।

16 साल के लड़के पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा
शो का पहला एपिसोड गत 14 मार्च 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा शो में आए एक 16 साल के कंटेस्टेंट पर जबरदस्त तरीके से भड़क गई हैं। मलाइका ने उस कंटेस्टेंट से उनकी मां का नंबर भी मांगा है।

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल

'हिप हॉप इंडिया सीजन 2' के कंटेस्टेंट को डांटते हुए मलाइका अरोड़ा का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले नवीन शाह शो में ऑडिशन देने के लिए आते हैं।

'आंख मार रहा है, फ्लाइंग किस कर रहा है'

-इस दौरान उस कंटेस्टेंट ने मलाइका अरोड़ा की तरफ कई अश्लील इशारे किए हैं। इसी वजह से मलाइका काफी बौखला जाती हैं और उनकी क्लास लगा देती हैं।

-वायरल वीडियो में मलाइका अरोड़ा कहती हैं- मुझे अपनी मां का फोन नंबर दो। 16 साल का बच्चा है, डांस कर रहा है सीधे मेरी तरफ देखकर, आंख मार रहा है, फ्लाइंग किस कर रहा है।

-वहीं मलाइका अरोड़ा की डांट पर वह 16 साल का कंटेस्टेंट मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं वीडियो में दूसरे कंटेस्टेंट भी मलाइका के सपोर्ट में बोलते जर आ रहे हैं।

-वह नवीन को लेकर कहते हैं- उसे डांटना सही था, उसकी उम्र ही क्या है अभी ये सब करने की और वो किसके सामने ये सब कर रहा है।

मलाइका अरोड़ा के प्रोजक्ट्स

-आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा 'जरा नचके दिखा' जैसे डांस रिएलिट शो में जज के तौर पर नजर आ चुकी हैं। वह साल 2010 में 'झलक दिखला जा' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो में बतौर जज दिखाई दे चुकी हैं। इसके अलावा वह साल 2019 में एमटीवी 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' की जज और होस्ट भी रह चुकी हैं।

-वहीं साल 2020 में मलाइका अरोड़ा ने 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो को जज किया था। हाल ही में मलाइका ने अपने बेटे अरहान खान के साथ मिलकर मुंबई में एक लग्जीरियस रेस्तरां भी खोला है जिसका नाम 'स्कार्लेट हाउस' है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+