एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा संग क्या कर रहे थे अरबाज खान? शूरा से हुई अनबन या फिर... सलमान खान ने बताया बड़ा सच

Malika Arora and Arbaaz Khan: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक को कई साल हो चुके हैं। अरबाज अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं और उन्होंने अब शूरा संग शादी कर ली है। बेटे अरहान की वजह से कई बार मलाइका और अरबाज साथ में नजर आ जाते हैं। मगर शूरा से शादी के बाद दोनों साथ में नहीं दिखे हैं। मगर अब हाल ही में मलाइका अपने एक्स पति अरबाज संग नजर आई हैं।

भाई अरबाज और भाभी के मिलने की बात खुद सलमान खान सामने लेकर आए हैं। ऐसे में फैंस भी काफी हैरान हैं कि लंबे समय के बाद अरबाज और मलाइका आखिर साथ में कैसे नजर आ गए। वो भी तब... जब मलाइका अरोड़ा से तलाक के सालों बाद अरबाज शादी कर अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं।

Malika Arora

हाल ही में सलमान खान ने अपने भतीजे अरहान खान के नए पॉडकास्ट में डंब बिरयानी का टीजर वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया हुआ है। एक्टर ने जो क्लिप शेयर किया है, उसमें उनकी टीम मस्ती मजाक करती दिख रही है। इसके साथ वहां औरी भी नजर आ रहे हैं।

बताते चलें कि शो अरहान और उनके दो दोस्त लेकर आ रहे हैं। हालांकि इसकी रिलीज को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। इस खबर के सामने आने के बाद अरहान के डेब्यू की खबरें भी तेज हो गई हैं।

बताते चलें कि अरहान के नए पॉडकास्ट के टीजर के क्लिप में सोहेल खान के साथ साथ मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रही हैं। मलाइका के अलावा उनकी दोस्त भी साथ में हैं। कई सालों के बाद अरबाज और मलाइका को बेटा साथ लेकर आया है। वैसे वीडियो में तो दोनों साथ में नजर नहीं आए मगर एक ही क्लिप में दोनों को देखकर लोग काफी एक्साइटेड और खुश हैं।

सलमान खान ने अरहान के क्लिप की झलक फैंस को दिखाते हुए कैप्शन में लिखा कि 3 सबसे अच्छे दोस्त। पिछली गर्मियों में इससे पहले कि वे हमेशा के लिए बड़े हो जाएं। मिलिये इस गर्मी की सबसे छोटी ब्लॉकबस्टर, डंब बिरयानी से।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+