शाहिद कपूर की 'देवा' के लिए मेकर्स ने शूट कई क्लाइमैक्स, कास्ट को भी नहीं पता फाइनल वर्जन
Deva: शाहिद कपूर की फिल्म देवा 31 जनवरी को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। इसमें पूजा हेगड़े भी हैं। फिल्म का टीजर और ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इसे पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म को लेकर भी काफी बज बना हुआ है। देवा में शाहिद पुलिसवाले के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और मारधाड़ भी देखने को मिलेगी। फिल्म का ट्रेलर इसे बयां कर चुका है।
अब फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर एक खबर आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स ने देवा एक नहीं बल्कि कई क्लाइमैक्स सीक्वेंस शूट किए हैं। लेकिन अभी तक कास्ट और क्रू को भी नहीं पता है कि आखिर कौन सा कट फिल्म में रखा जाएगा। इस क्लाइमैक्स को मेकर्स ने पूरी तरह से सीक्रेट रखने की कोशिश की है। फिल्म टीम भी कंफ्यूज भी है। इसे ऑडियंस ही नहीं टीम के लिए भी सस्पेंस बनाकर रखा है।

फिल्म को मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज ने डायरेक्ट किया है। इसके पहले उन्होंने मुंबई पुलिस जैसे फिल्म बनाई है। रिपोर्ट्स का कहना है कि देवा भी मुंबई पुलिस का रीमेक है। हालांकि इन बातों को मेकर्स ने नकार दिया है। एक इंटरव्यू में शाहिद ने भी कहा था कि ये फिल्म मुंबई पुलिस का रीमेक नहीं है। ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसमें शाहिद कपूर का दमदार मास रोल, तगड़े एक्शन सीन और पूजा हेगड़े के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री दिख रही है। ये पहली बार है जब पूजा और शाहिद एक साथ फिल्म में दिखाई देंगे। पूजा ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ व रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। देवा एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर हो सकती है, जैसा की फिल्म के ट्रेलर को देख कर लगा है। ये फिल्म 31 जनवरी 2025 को रिलीज़ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications