'वामपंथियों को सरेआम...', आखिर इस खूबसूरत हसीना को क्यों कही ये बात? क्यों मचा है JNU में बवाल?
Adah Sharma on Bastar Film : 'द केरला स्टोरी' की अपार सफलता के बाद एक बार फिर से फिल्म अभिनेत्री अदा शर्मा बड़ा धमाका करने को तैयार हैं। जी हां, यहां बात हो रही है उनकी फिल्म 'बस्तर' की, जो कि छत्तीसगढ़ के नक्सल की असल जिंदगी पर आधारित है और 15 मार्च को रिलीज होने वाली है।

एक सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में अदा शर्मा ने आईपीएस ऑफिसर नीरजा माथुर का रोल निभाया है, फिल्म के ट्रेलर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है लेकिन इस फिल्म के एक संवाद ने अभिनेत्री समेत पूरी टीम को विवादों में ला दिया है।
जिसकी वजह से देश के ही नहीं बल्कि विश्व के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक जेएनयू दिल्ली में जमकर हंगामा मचा है।आलम तो ये है कि इस फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए जब अदा शर्मा विवि गई थीं तो वहां उनका जमकर विरोध हुआ था।
फिल्म की स्क्रीनिंग पर हुआ जमकर बवाल
वहां दो बार तो फिल्म चलने के दौरान पॉवर कट भी किया गया था। फिल्म को लोगों ने 'प्रोपेगेंडा' तक कह दिया है। इस फिल्म के बारे में हाल ही में अभिनेत्री ने न्यूज18 शोशा को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने खुलकर इस फिल्म के बारे में बातें की हैं और अपनी फिल्म पर मचे बवाल के भी बारे में बताया है।
'वो मैंने नहीं बल्कि फिल्म में जो मेरा करेक्टर है...'
उन्होंने कहा कि 'पहली बात ये है कि फिल्म का जो संवाद है, वो फिल्म की स्टोरी से जुड़ा हुआ है, वो कहानी का हिस्सा है। वो मैंने नहीं बल्कि फिल्म में जो मेरा करेक्टर है, उसने बोला है। फिल्म मैं एक आईपीएस ऑफिसर नीरजा माथुर हूं, जो कि नक्सलियों के हाथों जवानों को मरते-कटते देखती है।'
'वो संवाद में अपना आक्रोश, गुस्सा , दुख प्रकट कर रही है और मैं वहां अदा नहीं हूं तो मैं तो वैसे ही बोलूंगी ना जैसे कि एक आईपीएस को बोलना चाहिए और इसलिए मैंने वो संवाद बोला है और यकीन मानिए आप भी जब फिल्म देखेंगे ना तो आपको भी यकीन होगा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है।'
क्या है वो संवाद?
फिल्म के ट्रेलर में आईपीएस ऑफिसर नीरजा माथुर कह रही हैं कि 'Pakistan के साथ 4 युद्धों में हमारे 8736 जवान शहीद हुए थे लेकिन क्या आपको पता है हमारे देश के भीतर नक्सलियों ने 15000 हजार से ज्यादा जवानों की हत्या की, बस्तर में हमारे 76 जवानों को नक्सलियों ने बड़ी क्रूरता से मारा था तो JNU में इसका जश्न मनाया गया।'
'वामपंथियों को सड़क पर खड़ा करके सरेआम गोली मार दूंगी'
सोचिए हमारे देश की इतनी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी हमारे जवानों की शहादत पर जश्न मनाती है, कहां से आती है ये सोच, बस्तर में भारत के टुकड़े करने की साजिश कर रहे हैं ये नक्सली और उनका साथ दे रहे हैं शहरों में बैठे लेफ्ट लिबरल सूडो इंटेलेक्चुअल्स, इन वामपंथियों को सड़क पर खड़ा करके सरेआम गोली मार दूंगी, जय हिंद।'
फिल्म 'बस्तर' का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है
आपको बता दें कि 15 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म 'बस्तर' का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है, फिल्म में अदा शर्मा के अलावा यशपाल शर्मा, नमन जैन, शिल्पा शुक्ला और राइमा सेन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अदा और सुदिप्तो ने इससे पहले द केरला स्टोरी में काम किया था और दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर कमाल कर दिया था। इस बार भी दोनों से लोगों तो काफी उम्मीदें हैं, देखते हैं कि वो लोगों की कसौटी पर खरे उतरते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications