कौन हैं 27 साल की माहिरा शर्मा जिसके प्यार में डूब रहे हैं मोहम्मद सिराज? क्रिकेटर का मोहब्बत में हुआ ऐसा हाल
Mahira Sharma: इस समय सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा छाए हुए हैं। दोनों की जमकर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि मोहम्मद सिराज बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा के साथ रिलेशनशिप हैं। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
मोहम्मद सिराज-माहिरा शर्मा का प्यार
खबर है कि भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के प्यार में गोते लगा रहे हैं। साथ ही लोगों के मन में सवाल है कि आखिर माहिरा शर्मा कौन हैं जिनका नाम मोहम्मद सिराज के साथ जोड़ा जा रहा है।

नवंबर 2024 में शुरू हुआ था सिराज-माहिरा का रिश्ता
-टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा के बीच नवंबर 2024 से बातचीत शुरू हुई थी। अफवाहों का दौर तब शुरू हो गया था, जब सिराज ने माहिरा का एक सोशल मीडिया पोस्ट लाइक किया था। दोनों ने एक-दूसरे को फॉलो करना भी शुरू कर दिया था।
-वहीं क्रिकेटर मोहम्मद सिराज की सोशल मीडिया गतिविधि से ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि वह एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के प्यार में पागल हैं। दोनों के बीच एक खास रिश्ता शुरू हो चुका है। लोगों का मानना है कि इन दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। वहीं सिराज भी प्यार में डुबकी लगा रहे हैं।
आइए आपको बताते हैं कि कैन हैं माहिरा शर्मा जिनके साथ जुड़ रहा भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का नाम
कौन हैं माहिरा शर्मा
-माहिरा शर्मा एक पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। माहिरा शर्मा की खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
-माहिरा शर्मा रिएलिटी शोज से लेकर टीवी सीरियल्स तक में नजर आ चुकी हैं। सिर्फ इतान ही नहीं माहिरा शर्मा 50 से अधिक म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। माहिरा शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
-माहिरा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में सब टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक छोटी सी भूमिका निभाकर की थी। इसके बाद वह साल 2016 में 'यारो का टशन' सीरियल में नजर आई थीं।
-माहिरा शर्मा टीवी के फेमस शो 'नागिन 3' में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने 'कुंडली भाग्य' सीरियल में मनीषा शर्मा की भूमिका निभाई है। माहिरा शर्मा ने टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में भी हिस्सा लिया था।
क्यों हो रही है माहिरा शर्मा की चर्चा
माहिरा शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को जैसे ही एक्ट्रेस ने शेयर किया, तो मोहम्मद सिराज ने इसे लाइक किया। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा को लेकर चर्चा होने लगी है। लोगों की मानें तो दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। हालांकि इस बात को लेकर दोनों ने कुछ नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications