Jawan देखने के बाद ये क्या बोल गए महेश भट्ट? शाहरुख खान को लेकर कहा- 'कुछ सितारे इसलिए नहीं चमकते...'

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की सक्सेस पर बड़े-बड़े सितारों ने एक्टर को बधाई दी। इसी बीच अब डायरेक्टर महेश भट्ट ने एक्टर को लेकर बड़ा बयान दिया।

Mahesh Bhatt On Jawan Success: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जवान का डंका बजा हुआ है। फिल्म ने महज तीन दिन में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया है। इस बीच अब शाहरुख कान की फिल्म पर डायरेक्टर महेश भट्ट का रिएक्शन सामने आया है।

महेश भट्ट ने की शाहरुख खान की तारीफ
महेश भट्ट ने शाहरुख खान की फिल्म जवान देख ली और अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिर उन्हें किंग खान की परफॉर्मेंस कैसी लगी। ईटाइम्स से बातचीत के दौरान महेश भट्ट ने शाहरुख खान की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि, "सितारे इसलिए नहीं चमकते क्योंकि वे दिखना चाहते हैं, वे चमकते हैं क्योंकि वे सितारे हैं।"

Mahesh Bhatt

'वह अपने स्टारडम का इस्तेमाल..'
महेश भट्ट ने आगे कहा कि, "एक सुपरस्टार वह होता है जो दुनिया को रोशन करने के लिए अपनी रोशनी का उपयोग करता है, एक निशान छोड़ता है दूसरों के अनुसरण के लिए प्रेरणा का स्रोत। शाहरुख खान एक जीवित अवतार हैं।" महेश भट्ट का कहना था कि शाहरुख खान फिल्मों में अपने स्टारडम का सही इस्तेमाल करते हैं। हालांकि महेश भट्ट के इस बयान पर अब तक शाहरुख खान का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

इस एक्टर्स ने भी जवान की तारीफ
बता दें कि, महेश भट्ट के अलावा अन्य सितारों ने भी शाहरुख खान की फिल्म जवान की जमकर तारीफ की। जिसमें साउथ सुपरस्टार महेश बाबू, बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल जैसे तमाम सेलेब्स शामिल है। महेश बाबू ने भी ट्वीट करते हुए शाहरुख की तारीफ की थी। जिस पर किंग खान ने रिएक्शन देते हुए उन्हें थैंक्यू कहा था।

फिल्म ने 3 दिनों में की रिकॉर्डतोड़ कमाई
एटली द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म जवान 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म जिस तेजी से कमाई कर रही है उसे देख ऐसा लग रहा है कि जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाने वाली है। फिल्म ने महज 3 दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अगर इसी रफ्तार से फिल्म कमाई करेगी तो फिल्म जवान शाहरुख खान की पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+