Mahesh Babu की Sarkaru Vaari Pata की जोरदार ओपनिंग, पहले दिन तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार कमाई की है।

मुंबई, 13 मई: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू के फैंस का अब इंतजार खत्म हुआ। बता दें कि, महेश बाबू की फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' सिनेमाघरों मे रिलीज हो चुकी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, गुरूवार 12 मई को महेश बाबू की फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार कमाई की। आंध्र प्रदेश और तेलांगना में इस फिल्म ने 36.63 का कलेक्शन किया है।

Mahesh Babu

लंबे समय बाद पर्दे पर लौटे महेश बाबू
बता दें कि, महेश बाबू के फिल्मी करियर में ये सबसे बेहतरीन आंकड़ा है। महेश बाबू की फिल्म के निर्देशक परशुराम हैं। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ ऑन स्क्रीन क्रीथि सुरेश नजर आईं। बता दें कि, महेश बाबू ने काफी लंबे समय बाद स्क्रीन पर वापसी की है। महेश बाबू अपनी आखिरी फिल्म साल 2020 में 'सरिलारु नीकेवरू' में नजर आए थे। उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। साथ ही इस फिल्म ने करोड़ों रुपये का बिजनेस किया था। जिसके बाद से उनके फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार था।

बॉलीवड पर क्या बोले महेश बाबू?
फिल्म के रिलीज होने से पहले महेश बाबू सुर्खियों में बने हुए थे। जब उन्होंने बॉलीवुड के लिए कहा था कि, वह बॉलीवु़ड बर्दाश्त नहीं कर सकते। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि, "मैं अहंकारी लग सकता हूं, लेकिन मुझे हिंदी में बहुत सारे प्रस्ताव मिले। लेकिन मुझे लगता है कि वे मुझे बर्दाश्त नहीं कर सकते।" हालांकि उनकी इस टिप्पणी पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+