सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा ने इस हसीना को बताया अपनी Best Friend

हैदराबाद, 11 मई। सुपरस्टार महेश बाबू आजकल अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बीच कहा कि वह बॉलीवुड की फिल्में करके अपना समय व्यर्थ नहीं करेंगे, मैं तमिल में तमिल में ही फिल्में बनाउंगा, जिसे हिंदी में देखनी है वो डब करे। अपने इस बयान के चलते महेश बाबू सुर्खियों में हैं। लेकिन मेहेश बाबू के अलावा उनकी छोटी सी बेटी भी चर्चा में है। दरअसल महेश बाबू की बेटी को अभिनेत्री समंथा काफी पसंद हैं और वह उन्हें अपना दोस्त मानती हैं।

समंथा को बताया बेहतरीन इंसान

समंथा को बताया बेहतरीन इंसान

सितारा ने कहा कि मुझे समंथा के साथ काफी मजा आता था, जब मैं फिल्म के सेट पर जाती थी। फिल्म ब्रह्मोत्सव की शूटिंग के दौरान महेश बाबू समंथा के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, इस दौरान सितारा भी उनके साथ फिल्म के सेट पर जाती थी। सितारा कहती हैं कि समंथा काफी अच्छी हैं, वह काफी हंसी मजाक करती हैं, इसलिए मुझे उनका साथ काफी अच्छा लगता है।

 हम साथ खूब मस्ती करते थे।

हम साथ खूब मस्ती करते थे।

समंथा की तारीफ करते हुए सितारा ने कहा कि सैम आंटी मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं। वो मेरे डैड की फिल्मों में काफी एक्टिंग करती थीं। जब भी मैं फिल्म के सेट पर जाती, समंथा मेरे साथ खेलती थीं। वह बेहतरीन हैं। मैं कहूंगी कि वह खेलने लायक हैं और अच्छी इंसान हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सितारा ने कहा कि पुराने समय को याद करके अच्छा लगता है जब मैं समंथा आंटी के साथ समय बिताती थी, हम 5-6 साल पहले खूब मस्ती करते थे।

जल्द आ सकती हैं फिल्मों में

जल्द आ सकती हैं फिल्मों में

बता दें कि सितारा जल्द ही फिल्मों में एंट्री करने जा रही हैं। हाल ही में उन्हें पेनी के प्रमोशन में देखा गया, जोकि वीडियो सॉन्ग हैं। इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि सितारा जल्द ही फिल्मों में बतौर अभिनेत्री एंट्री करने जा रही हैं। सरकारु वारी पाटा के प्रमोशनल गाने में सितारा नजर आई थीं, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द फिल्मों में आ सकती हैं। हालांकि महेश बाबू के परिवार की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है। हाल ही में महेश बाबू ने कहा था कि वह अपने बच्चों को फिल्मों में जाने से नहीं रोकेंगे अगर वो फिल्म इंडस्ट्री में आने चाहते हैं। हालांकि उन्होंने सितारा के फिल्मों में आने को लेकर कोई बयान नहीं दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+