Guntur Kaaram Teaser: महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' का दमदार टीजर रिलीज, राउडी अवतार में दिखे एक्टर
Guntur Kaaram Teaser Out: महेश बाबू ने अपनी आने वाली फिल्म 'गुंटूर कारम' का टीजर और पोस्टर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपनी इस फिल्म को अपने पिता को समर्पित किया है।

Guntur Kaaram Teaser Out: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में महेश बाबू की बेटी सितारा देश की सबसे महंगी स्टार किड बन हई हैं। सितारा ने एक एड के लिए करोड़ों रुपए की डील साइन की है। वहीं अब महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म 'गुंटूर कारम' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के टीजर में महेश बाबू एकदम राउडी अवतार में दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि उन्होंने इस फिल्म को अपने दिवंगत पिता कृष्णा को समर्पित किया है।
महेश बाबू ने पिता को समर्पित की अपनी फिल्म
खबर है कि महेश बाबू ने अपनी आने वाली फिल्म 'गुंटूर कारम' का टीजर और पोस्टर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपने दिवंगत पिता कृष्णा के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- आज का दिन और भी स्पेशल है। नन्ना यह आपके लिए है। आपको बता दें कि महेश बाबू ने अपनी इस फिल्म का टीजर अपने पापा कृष्णा की बर्थ एनिवर्सरी पर ही रिलीज किया है। कृष्णा की गत 31 मई को 80वीं बर्थ एनिवर्सरी थी।
टीजर में दिखा महेश बाबू का राउडी अंदाज
फिल्म के टीजर में महेश बाबू का राउडी अवतार उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। टीजर की जमकर तारीफ की जा रही है। यूट्यूब पर इस फिल्म के टीजर को अब तक 20 मिलियन लोग देख चुके हैं। लोग टीजर के वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। महेश बाबू के एक फैन ने फिल्म का टीजर देखने के बाद कमेंट् करते हुए लिखा है- महेश बाबू रिकॉर्ड ब्रेकर नहीं, बल्कि रिकॉर्ड क्रिएटर हैं। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- महेश बाबू की एक्टिंग को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता।
13 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के अनुसार फिल्म 'गुंटूर कारम' आगामी 13 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में महेश बाबू के अलावा पूजा हेगड़े और श्री लीला भी नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर त्रिविक्रम है। जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications