Mahesh Babu की बेटी सितारा ने लुंगी पहनकर किया ऐसा डांस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल
Mahesh Babu Daughter Dance Video: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी फिल्म गुंटूर कारम के चलते सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई है बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आपको बता दें कि महेश बाबू की काफी तगड़ी फैन फ्लोइंग हैं। उनकी एक्टिंग से लेकर लोग उनके स्टाइल तक के दीवाने हैं। वहीं महेश बाबू की तरह ही उनकी लाडली बेटी सितारा भी काफी पॉपुलर हो गई हैं।
महेश बाबू के लिए बेटी ने किया जबर डांस
महेश बाबू की बेटी सितारा अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। महेश बाबू और उनकी लाडली बेटी की बॉन्डिंग भी बहुत ही प्यारी है। इस बीच सितारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लेटेस्ट वीडियो में सितारा जबर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

सितारा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
सितारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक डांस वीडियो शएयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने पापा महेश बाबू को भी टैग किया है। वीडियो में सितारा अपने पापा के ही गाने पर लुंगी पहनकर काफी मजेदार और एनर्जेटिक डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उनके मूव्स और स्टेप्स बहुत ही शानदार है।
डांस देखकर मां भी हुईं हैरान
इस वीडियो को शेयर करते हुए सितारा ने कैप्शन में लिखा है- ये सिर्फ आपके लिए। सितारा की इस डांस वीडियो को देखकर उनकी मम्मी नमृता शिरोडकर ने भी इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपनी बेटी की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- तुम सबसे बेस्ट हो मेरी फायर क्रेकर।
सितारा के लुक ने मचाया धूम
वीडियो में देखा जा सकता है कि सितारा ने वाइट कलर की शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने साउथ स्टाइल में लुंगी भी बांधी हुई है और पैरों में वाइट स्नीकर्स पहने रखे हैं। इस दमदार लुक में सितारा काफी अच्छी लग रही हैं। लोग भी इस वीडियो पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications