तो इस वजह से मिली सलमान खान और उनके पिता को धमकी, सच जानकर हो जाएंगे हैरान

सलमान को मिले धमकी भरे खत में ‘मूसेवाला जैसा हाल’ कर देने की बात कही गई थी। तमाम तरह की छानबीन और आरोपियों से बातचीत करने के बाद आखिरकार महाराष्ट्र गृह मंत्रालय ने सलमान खान को मिले धमकी भरे पत्र का खुलासा किया है।

मुंबई, 14 जून: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकियों भरा खत भेजा गया। इसके बाद सलमान लॉरेंस बिश्नोई को लेकर तरह तरह के सवाल उठने लगे। सलमान को इस खत में 'मूसेवाला जैसा हाल' कर देने की बात कही गई थी। मामले के बाद से सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसके साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। तमाम तरह की छानबीन और आरोपियों से बातचीत करने के बाद आखिरकार महाराष्ट्र गृह मंत्रालय ने सलमान खान को मिले इस धमकी भरे पत्र का खुलासा किया है।

महाराष्ट्र गृह विभाग ने किया खुलासा

महाराष्ट्र गृह विभाग ने सलमान को मिले धमकी भरे लेटर का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी सिर्फ शक्ति दिखाने के लिए दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग डर का माहौल बनाकर जाने-माने एक्टर्स और बड़े-बड़े बिजनेसमैन से पैसे वसूलने की तैयारी में थे।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे ने जानकारी दी है कि पुलिस ने संतोष जाधव की गिरफ्तारी की है। इसके साथ ही अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

सलमान खान ने क्या कहा?

सलमान खान ने क्या कहा?

धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सलमान खान खूब सुर्खियों में रहे थे। ऐसे में एक्टर से सवाल किया गया था कि क्या उनका किसी भी तरह से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ औऱ लॉरेंस बिश्नोई के साथ संबंध हैं? इस पर एक्टर ने कहा कि धमकी वाले खत को लेकर उन्हें किसी पर शक नहीं है। आजकल मेरी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। सलमान ने कहा कि मै साल 2018 से लॉरेंस बिश्नोई के बारे में जानता हूं क्योंकि तब मुझे धमकी मिली थी। मैं नहीं जानता कि गोल्डी बराड़ कौन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+