Sonarika Bhadoria: शिवभक्ति में लीन हुईं टीवी की पार्वती, मेहंदी पर बनवाया खास डिजाइन, वायरल हो रही तस्वीरें
Sonarika Bhadoria Wedding: टीवी शो 'देवों के देव महादेव' में देवी पार्वती के रोल में नजर आईं मशहूर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। बीते कुछ दिनों से उनके घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। उन्होंने अपनी मेहंदी की रस्म में मां का लहंगा पहना था। जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की।
सोनारिका भदौरिया ने मेहंदी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। जिसमें वह अपने पति के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'मेहंदी है रचनेवाली, हाथों में गहरी लाली।' फोटो में उन्होंने आगे लिखा, 'मां की शादी का लहंगा।'

हालांकि सोनारिका की मेंहदी की तस्वीरों में उनके लहंगे से ज्यादा मेहंदी डिजाइन ने फैंस का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस ने अपने दोनों हाथों में मां पार्वती और भगवान शिव की आकृति बनाई थी। शिव-पार्वती का ये डिजाइन देख फैंस काफी खुश हो गए और उन्होंने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की। अपनी शादी की मेहंदी में सोनारिका बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
इसके अलावा सोनारिका का एक वीडियो सामने आया है जिसे देख उनके फैंस घबरा गए। दरअसल, वीडियो में सोनारिका ने हाथ में ड्रिप लगा रखा था। हालांकि घबराने वाली बात नहीं है वह शादी से पहले IV ड्रिप ले रही थीं जो कि बॉडी में न्यूट्रिएंट्स पहुंचाता है। इससे आपकी बॉडी एक्टिव रहती है और खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए ये ड्रिप ली जाती है।
टीवी की पार्वती सोनारिका ने अब अपने रियल लाइफ महादेव से शादी रचा ली है। वह लगभग सात साल से अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पराशर को डेट कर रही थीं और अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की वीडियो वायरल हो रही है। दोनों ने शाही अंदाज में राजस्थान के रणथंभौर में सात फेरे लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications